WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns और Sami Zayn के बीच मैच को लेकर खुलासा, Cody Rhodes को लग सकता है तगड़ा झटका

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आया मजा
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2023 का मेन इवेंट शानदार रहा। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस के ऊपर टर्न लिया। ये बेस्ट मोमेंट रहा और फैंस भी खुश हो गए। डेव मैल्टज़र ने अब रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन के बीच मैच को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Ad

डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा,

रोमन रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ होगा या नहीं, पिछले हफ्ते तक शायद इस मुकाबले की तरफ नहीं देखा जा रहा था, अब सभी चीजें क्राउड के रिएक्शन पर टिकी है। अगर क्राउड का रिएक्शन तगड़ा रहा तो आगे जाकर ये मुकाबला हो सकता है। प्लान में बदलाव किया जा सकता है।
प्लान के हिसाब से कोडी रोड्स और रोमन रेंस का मैच पक्का होगा, ये प्लान बुधवार-गुरूवार को तय कर लिया गया था। हालांकि अब क्राउड के रिएक्शन के बाद इस पर सोचा जाएगा। मैंने अभी तक ज्यादा कुछ सुना नहीं। कुछ बदलाव किया होगा तो फिर सोमवार को फैंस को पता चल जाएगा। क्रिएटिव टीम ने कुछ अलग प्लान तैयार किया होगा।

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन की हालत खराब की

दरअसल Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मुकाबले में रेंस की जीत हुई। रेंस ने इसके बाद सैमी ज़ेन का फाइनल टेस्ट लिया। उन्होंने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन की हालत खराब कर दी।

अंत में केविन को रेंस चेयर से मारने गए लेकिन सैमी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सैमी ने रेंस के ऊपर अटैक कर दिया। जे उसो भी रिंग छोड़कर चले गए। रोमन ने गुस्से में आकर सैमी की हालत खराब कर दी।

मेंस रॉयल रंबल मैच इस बार कोडी रोड्स ने जीता। उन्होंने अंत में गुंथर को एलिमिनेट किया। अब WrestleMania में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है। आगे जाकर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications