Shane McMahon: WWE WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के रिटर्न ने सभी को हैरान कर दिया था। अपने रिटर्न पर उनका सामना रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के होस्ट, द मिज़ (The Miz) से हुआ था। इस मैच में एक स्पॉट के दौरान वो गलत तरह से नीचे गिर गए थे, जिस वजह से उनका घुटना चोटिल हो गया था। अब उनकी इस चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।PWInsider Elite के माइक जॉनसन के अनुसार, शेन मैकमैहन को चोट लगने के बाद रविवार की रात तुरंत बर्मिंघम, एलाबामा में ले जाया गया। उन्होंने अपने क्वाड को ठीक करने के लिए एंड्रयू स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोपेडिक सेंटर में सर्जरी कराई है और अब वो अपने घर वापस आ गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि उनकी वापसी सिर्फ WrestleMania के लिए ही थी या उनके लिए आगे के लिए भी कुछ प्लान किया गया है। WWE Ruthless Aggression Era@WWERuthlessEraShane McMahon with a touching tribute to Vince twitter.com/i/web/status/1…93451945Shane McMahon with a touching tribute to Vince ❤️ twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/gJYNbaytAnWWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने भी शेन मैकमैहन की चोट की थी पुष्टिWrestleMania के बाद मीडिया से बात हुए ट्रिपल एच ने भी शेन मैकमैहन की चोट की पुष्टि की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि मैच की शुरुआत में ही शेन मैकमैहन को चोट लग लग गई थी। ये मैच ज्यादा समय के लिए नहीं चलने वाला था। इस मैच के दौरान ही उनके घुटने के ऊपर चोट लग गई थी, जिस वजह से ही वो इस मैच को पूरा नहीं कर सके थे। View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि शेन मैकमैहन WrestleMania से पहले आखिरी बार 2022 मेंस Royal Rumble मैच में नज़र आए थे। हालांकि इसके बाद कंपनी ने सभी को हैरान करते हुए शेन मैकमैहन को रिलीज कर दिया था। फिलहाल अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि शेन मैकमैहन जल्द से जल्द ठीक हो जाए और एक बार फिर से WWE रिंग में वापसी करें। उनके रिटर्न को लेकर भी अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।