WWE Money in the Bank में Roman Reigns की हार के बाद The Bloodline के फ्यूचर को लेकर अहम अपडेट आया सामने

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में हुआ था बवाल
WWE Money in the Bank 2023 में हुआ था बवाल

The Bloodline: एक नई रिपोर्ट के अनुसार WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन को अंततः समाप्त करने के बारे में आंतरिक चर्चा हुई है।

Ad

पिछले तीन साल से रोमन रेंस WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनके फैक्शन द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन भी बेहतरीन रही। पहले सैमी ज़ेन ने सभी का दिल जीता और अब द उसोज़ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं।

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने अंत में रोमन को पिन करते हुए जीत हासिल की। 1294 दिन बाद रेंस को किसी ने पिन किया। बीडब्ल्यूई की एक नई रिपोर्ट के अनुसार WWE के उच्च अधिकारी संभवत: द ब्लडलाइन स्टोरी को अब खत्म करने के बारे में बात कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि Summerslam 2023 से पहले कुछ हफ्ते ही जबरदस्त होंगे।

youtube-cover
Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरी में आगे क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। WWE का अगला बड़ा इवेंट SummerSlam अगले महीने होगा। रोमन रेंस को लेकर कंपनी ने कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। Money in the Bank 2023 में रोमन और सोलो सिकोआ की हार होगी ये किसी ने सोचा नहीं था। द उसोज़ ने दावा किया था कि वो इस बार रोमन को हरा देंगे। कुछ ऐसा ही फैंस को देखने को मिला।

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराया था

रोमन रेंस ने पिछले कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट्स में अपने टाइटल को भी डिफेंड नहीं किया है। WrestleMania 39 में अंतिम बार रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड किया था। SummerSlam में जरूर वो अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। अब देखना होगा कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा। कंपनी ने उनके लिए जरूर कुछ बड़ा सोचा होगा। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि द ब्लडलाइन की स्टोरी को आगे किस अंदाज में बढ़ाया जाएगा। रेंस की प्रतिक्रिया पर भी सभी का ध्यान होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications