WWE से Vince McMahon की हमेशा के लिए हुई 'छुट्टी', आरोपों से घिरे दिग्गज को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट

WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने इस साल की शुरूआत में गंभीर आरोप लगने के बाद प्रमोशन से इस्तीफा ले लिया था। अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

दरअसल Royal Rumble 2024 से पहले विंस ने अपना इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। आपको बता दें WWE की पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट ने उनके ऊपर केस दर्ज करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कंपनी की काफी फजीहत हुई थी।

Sportico के ब्रेंडन कॉफी ने अब बताया है कि विंस मैकमैहन ने TKO ग्रुप होल्डिंग्स में अपने शेयर बेच दिए हैं। TKO ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि विंस कंपनी में अपने 8.02 प्रतिशत शेयर बेच सकते हैं, जिनकी कीमत 776 मिलियन डॉलर से अधिक है। ये भी नोट किया गया है कि निक खान कंपनी में अपनी सभी 234,424 शेयर बेचेंगे लेकिन वो अपनी पोजिशन पर बने रहेंगे।

Ad

हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि विंस मैकमैहन अब एक नई रेसलिंग कंपनी खोल सकते हैं। इस पर दिग्गज डच मेंटल ने Sportskeeda Wrestling's Smack Talk पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था,

मुझे इस बात पर भरोसा नहीं है। ये हो भी सकता है। उनके पास बहुत पैसा है और वो ये काम कर भी सकते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वो कोई नई कंपनी खोलने के बारे में सोचेंगे। उन्हें फैंस का डर भी होगा। फैंस उन्हें सपोर्ट नहीं करेंगे। विंस के लिए फैंस हमेशा मायने रखते हैं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE में विंस मैकमैहन दोबारा वापसी कर पाएंगे?

खैर विंस मैकमैहन का अब WWE में वापस आना बहुत मुश्किल है। उनके आने से कंपनी को नुकसान ही होगा। वैसे भी ट्रिपल एच का एरा सभी को पसंद आ रहा है। उनकी सभी तारीफ कर रहे हैं। यहां तक की रोस्टर में मौजूद सभी स्टार्स उनसे खुश नज़र आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात है कि ट्रिपल एच सभी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और बुकिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि वो हर एक सुपरस्टार के साथ पर्सनली काम करते हैं। अब देखना होगा कि विंस को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications