पूर्व WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बिग वैन वेडर के फैंस के लिए बुरी खबर सामनेे आई है। बिग वैन वेडर ने ट्विटर पर प्रो रैसलिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। With Great Sorrow I leave my first born my greatest love of All for a chance to exist inthe same plain of existance of my Gr Ch yet to exist — Big Van Vader (@itsvadertime) June 4, 2017 62 साल के इस लैजेंड ने कई मुकाम हासिल किए है। उऩके साथ अभी हाल ही में तमाम परेशानियां खड़ी हो गई। उनका हार्ट फेल हो गया। इसकी के चलते डॉक्टर ने अभी बस दो साल तक उनके बचने की उम्मीद जताई है। लेकिन अभी भी बिग वैन के अंदर की शक्ति कम नहीं हुई है। उऩ्होंने रिंग के अंदर अंतिम सांस लेने की इच्छा जताई है। जापान के इस चैंपियन के इस हौंसले ने फैंस को काफी भावुक कर दिया है। हाल ही में जापान में हुए के मैच के बाद उन्हें ये फैसला लेना पड़ा। उन्होंने अपने रैसलिंग बूट को अब हमेशा के लिए एक जगह रखने का डिसीजन लिया है। ट्विटर पर भी बिग वैन ने कहा कि उनका पहला प्यार रैसलिंग ही है। उन्होंने कहा है कि अब उनके पास इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है। लेकिन उनके जाने से अब प्रो रैसलिंग को काफी नुकसान होगा। क्योंकि ऑफिशियली उऩ्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। बिग वैन का अंतिम मैच सिक्स मैन टैग टीम था। जिसमें केजी मूटो और अकीरा ने रिकि चोसो,शिरो , और फूजीनामी के साथ लड़ा था।ये मैच अप्रैल में जापान में हुआ था। बिग वैन प्रो रैसलिंग इतिहास में लैजेंड है। वो हर नए रैसलर के लिए एक प्रेरणा है। फैंस के लिए ये निराशा भरी खबर है लेकिन इसे अब स्वीकार करना पड़ेगा। क्योंकि अब अगर वो रिंग में आते भी तो परफॉर्म नहीं कर पाते। फैंस का प्यार उनके लिए हमेशा बरकरार रहेगा।