"वो Jacob Fatu जैसे बन सकते थे" - WWE से निकाले गए खूंखार भारतीय रेसलर के संन्यासी बनने के बाद फैंस हुए हैरान

WWE, Jacob Fatu,
वीर महान की रेसलिंग की दुनिया में वापसी मुश्किल लग रही है (Photo: WWE.com)

Veer Mahaan Monk Fans Reaction: WWE ने अप्रैल 2024 में वीर महान (Veer Mahaan) उर्फ रिंकू राजपूत को रिलीज करने का फैसला किया था। WWE ने वीर के साथ-साथ उनके साथियों जिंदर महल (Jinder Mahal) और सांगा को भी कंपनी से बाहर कर दिया था। उम्मीद थी कि महान रिलीज के बाद किसी नए रेसलिंग कंपनी में परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, भारतीय रेसलर ने मौजूदा समय में रेसलिंग से दूरी बना ली है और वो वृंदावन में प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के सेवक बन चुके हैं। कई फैंस खूंखार भारतीय रेसलर के संन्यासी बनने की वजह से हैरान रह गए हैं और उनसे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए पूर्व WWE सुपरस्टार वीर महान को लेकर सामने आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालते हैं।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार वीर महान के संन्यासी बनने को लेकर फैंस से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं:

Ad

(भाई ने 3 अलग-अलग जिंदगी जी ली। वो बेसबॉल प्लेयर थे, तब वो एक रेसलर बने और अब वो एक साधु बन चुके हैं।)

Ad

(मुझे उम्मीद है कि उन्हें शांति मिल गई और वो इस पथ पर आगे बढ़ना जारी रहेंगे। उन्हें अपना लक्ष्य मिल चुका है। संन्यासी बनने के लिए गहन अध्ययन और समर्पण की जरूरत पड़ती है। यह कोई आसान काम नहीं है।)

Ad

(अधिकतर लोग शायद मेरी बात से सहमत नहीं होंगे लेकिन वीर महान में WWE का टॉप स्टार बनने की क्षमता थी। वो जेकब फाटू जैसे बन सकते थे लेकिन वो WWE द्वारा खराब बुकिंग का शिकार बन गए।)

Ad

(मुझे लगता है कि वो शायद कभी रेसलिंग में वापस नहीं आएंगे? मैं उन्हें इस नई जर्नी में शुभकामना देना चाहूंगा।)

Ad

(मैं वीर को मिस करता हूं। अगर उन्हें सही पुश मिलता तो वो बड़े स्टार बन सकते थे।)

Ad

(उनकी दुनिया की सबसे रोचक आत्मकथा होने वाली है। मिलियन डॉलर आर्म से लेकर WWE और वहां से संन्यासी बनने तक का सफर।)

Ad

(मुझे लगता है कि मैं एकमात्र शख्स हूं जिसे उनका मॉन्स्टर कैरेक्टर पसंद आया था जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया।)

(ऑल द बेस्ट, उम्मीद है कि वो खुश हैं और उन्हें वो मिल जाए जिनकी तलाश में वो हैं।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications