Veer Mahaan को WWE में सिंगल्स मैच में सबसे बड़ी जीत कब और किसके खिलाफ मिली थी?

Ujjaval
WWE में वीर महान की सबसे बड़ी जीत रे मिस्टीरियो के खिलाफ आई थी
WWE में वीर महान की सबसे बड़ी जीत रे मिस्टीरियो के खिलाफ आई थी

Veer Mahaan: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) में एक बड़ा ऐलान देखने को मिला। दरअसल, इंडस शेर (Indus Sher) का मेन रोस्टर कॉल-अप हुआ। वीर महान (Veer Mahaan), सांगा (Sanga) और जिंदर महल (Jinder Mahal) Raw ब्रांड का हिस्सा बन गए हैं और उनके भविष्य को लेकर भारतीय फैंस के बीच अलग ही उत्साह है। महल मेन रोस्टर पर काफी सफल रहे हैं और वीर महान पिछले साल Raw में बवाल मचाते हुए दिखाई दिए थे।

Ad

वीर महान को Draft 2021 के दौरान Raw में शामिल किया गया था। WrestleMania 38 के बाद उन्होंने Raw में वापसी की थी। इसके बाद भारतीय रेसलर की डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो के साथ दुश्मनी शुरू हो गई। इसी बीच वीर महान ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित कर दिया था।

Ad

महान को WWE ने यहां टॉप हील की तरह बुक किया था और सभी को लग रहा था कि महान का भविष्य शानदार रहेगा। हालांकि, बाद में वो टीवी से दूर हो गए और कुछ महीनों बाद उनका NXT में रिटर्न हो गया। सभी के मन में सवाल होगा कि मेन रोस्टर पर महान की सबसे बड़ी जीत किसके खिलाफ आई थी।

Raw ब्रांड में WrestleMania 38 के बाद वापसी करने पर महान ने ज्यादातर मौकों पर लोकल सुपरस्टार्स का सामना किया। इसी बीच उन्हें डॉमिनिक मिस्टीरियो और मुस्तफा अली का सामना करने का भी चांस मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स को उन्होंने हराया। हालांकि, भारतीय रेसलर की सबसे बड़ी जीत रे मिस्टीरियो के खिलाफ देखने को मिली।

youtube-cover
Ad

वीर महान ने डॉमिनिक को 11 अप्रैल 2022 को Raw के एपिसोड में हराया था। यह रिटर्न के बाद Raw में उनकी पहली जीत थी। 6 जून 2022 के Raw के एपिसोड में महान को डॉमिनिक पर फिर से जीत मिली। इस बार वो DQ से जीते थे। अगले ही हफ्ते 13 जून 2022 को Raw में वीर महान के खिलाफ रे मिस्टीरियो नज़र आए थे।

यहां रे ने अपने बेटे का बदला महान से लेने की कोशिश की। उन्हें सफलता नहीं मिली। इस मैच में वीर महान ने जबरदस्त तरीके से डॉमिनेशन दिखाया और उन्होंने पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को पराजित करके फैंस को चौंका दिया। इस जीत से फैंस बहुत खुश हो गए थे और उन्हें लेकर हाइप बढ़ गई थी। हालांकि, WWE ने उनकी इस जीत और मोमेंटम का सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया। उन्हें बाद में NXT में भेज दिया।

youtube-cover
Ad

WWE Draft 2023 के बाद Veer Mahaan की बदलेगी किस्मत?

वीर महान अपने टैग टीम पार्टनर सांगा के साथ मिलकर Raw में डॉमिनेशन दिखा सकते हैं। दोनों साइज में काफी बड़े हैं और NXT में उनका दबदबा देखने को मिला था। वो मेन रोस्टर पर भी उसी अंदाज में काम कर सकते हैं। साथ ही जिंदर महल के साथ रहने से वीर और सांगा दोनों को फायदा मिलेगा। उम्मीद है कि वीर और सांगा आने वाले समय में टैग टीम चैंपियंस बनेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications