WWE WrestleMania 38 में Becky Lynch vs Bianca Belair मैच का नतीजा दिग्गज ने बताया 

WWE WrestleMania 38 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE WrestleMania 38 में होगा तगड़ा मुकाबला

WWE WrestleMania 38 में कुछ दिन बाद बैकी लिंच (Becky Lynch) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। रॉ (Raw) में इस राइवलरी को अभी तक WWE ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। पिछले साल भी दोनों के बीच राइवलरी रही थी। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए दिग्गज कैनी बोलिन ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच का बुरा हाल कर दिया था

WWE ने बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान पहले ही कर दिया था। दो हफ्ते पहले बैकी लिंच ने चेयर से बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद WWE ने अपडेट दिया कि बियांका ब्लेयर को इंजरी आ गई। एक समय लगा कि शायद बियांका अब WrestleMania से बाहर हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हफ्ते बियांका ब्लेयर ने वापसी की और प्रोमो दिया।

बैकी लिंच ने इस दौरान पीछे से आकर बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया। बैकी लिंच ने इसके बाद बियांका ब्लेयर के बाल काटने की कोशिश की लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया। बियांका ब्लेयर ने ही बैकी लिंच के बाल काट दिए। कैनी बोलिन ने इस मुकाबले को लेकर कहा,

बैकी लिंच को इस जीत की जरूरत नहीं। अगर वो हार भी जाएंगी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे हिसाब से WWE को बियांका ब्लेयर के साथ जाना चाहिए। बियांका ब्लेयर को WrestleMania में जीत मिलनी चाहिए। मैं भी बियांका ब्लेयर के साथ जाऊंगा। इस जीत की ज्यादा जरूरत बियांका ब्लेयर को हैं। बस इस मुकाबले का अंत इन्होंने सही अंदाज में करना चाहिए।

youtube-cover

वैसे कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार बियांका ब्लेयर नईं Raw विमेंस चैंपियन बन जाएंगी। पिछले साल बियांका ब्लेयर को बैकी लिंच ने सिर्फ 27 सेकेंड में हरा दिया था। इसका बदला जरूर बियांका ब्लेयर लेंगी। बियांका ब्लेयर भी इस समय फैंस की फेवरेट बनीं हुई हैं। खैर कुछ भी हो इन दोनों के मैच में काफी मजा आएगा। फैंस को एक्शन भी देखने को मिलेगा और कुछ सरप्राइज भी WWE ने जरूर प्लान किया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications