WWE Survivor Series 2021 में द रॉक की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, दिग्गज ने किया अहम खुलासा

WWE दिग्गज ने द रॉक को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने द रॉक को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 1996 में द रॉक (The Rock) ने अपना डेब्यू किया था। द रॉक के WWE डेब्यू को अब 25 साल पूरे हो गए। Survivor Series 2021 में भी उनकी एंट्री हो सकती है। Sportskeeda Wrestling के YouTube channel पर पूर्व OVW मैनेजर और दिग्गज कैनी बोलिन (Kenny Bolin) ने द रॉक की वापसी पर बड़ा बयान दिया। बोलिन ने कहा कि Survivor Series 2021 में शायद द रॉक नहीं आएंगे। बोलिन ने कहा कि अगर द रॉक आते हैं तो WWE को उन्हें पहले एडवर्टाइज करना चाहिए था।

क्या WWE Survivor Series 2021 में द रॉक की एंट्री होगी?

द रॉक की 25वीं सालगिरह को इस समय WWE सेलिब्रेट कर रहा है। उनकी वापसी होगी या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी। WWE Survivor Series 2021 में उनकी एंट्री होगी तो फिर ये फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। कैनी बोलिन ने द रॉक की वापसी पर कहा,

मुझे नहीं लगता कि Survivor Series 2021 में द रॉक नजर आएंगे। इसका कारण आपको पता होगा। अगर द रॉक आएंगे तो फिर उन्हें एडवर्टाइज क्यों नहीं किया गया? टिकट की सेल्स को बढ़ाने के लिए द रॉक को क्यों नहीं एडवर्टाइज किया गया?

youtube-cover

कैनी बोलिन ने कुछ हद तक सही बयान इस बार दिया। पिछले साल Survivor Series में अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट लिया था। WWE ने अंडरटेकर के रिटायरमेंट को काफी हाइप किया और इससे फायदा भी हुआ। अगर द रॉक इस बार एंट्री करते तो फिर उन्हें एडवर्टाइज भी किया जाता। अभी तक ऐसा नहीं किया गया। अब Survivor Series को कुछ ही घंटे बचे हैं। बोलिन ने टिकट सेल्स की बात एकदम सही कही। अगर WWE द्वारा द रॉक को एडवर्टाइज किया जाता तो फिर टिकट सेल्स में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती।

खैर द रॉक की एंट्री को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई। शायद WWE ने कुछ बड़ा सरप्राइज प्लान किया हो। द रॉक आएंगे तो फिर रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच बिल्ड किया जा सकता है। रोमन रेंस ने भी कुछ दिन पहले कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।