The Bloodline की सफलता का श्रेय WWE दिग्गज ने Roman Reigns को नहीं बल्कि इस फेमस Superstar को दिया

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी प
WWE दिग्गज ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) बड़ा नाम बना चुके हैं। सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी रहती है। पिछले दो साल से कंपनी में उनका जलवा चल रहा है। रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अब बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस समय जो स्टोरीलाइन चल रही है उसमें सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और रेंस फोकल प्वाइंट हैं। मेंटल ने पूरी सफलता का ज्यादा श्रेय सैमी को दिया।

Ad

द ब्लडलाइन के साथ इस समय सैमी ज़ेन की राइवलरी चल रही है। इसमें थोड़ा बहुत साथ कोडी रोड्स भी उनका दे रहे हैं। अब तो केविन ओवेंस भी उनके साथ आ गए है। Royal Rumble 2023 में सैमी ने रेंस के ऊपर चेयर से हमला किया था। तब से इस स्टोरीलाइन में मजा आ रहा है। WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। वहीं सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। जल्द ही इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा।

Sportskeeda Smack Talk पर डच मेंटल ने बयान देते हुए कहा,

केविन ओवेंस, कोडी रोड्स और द ब्लडलाइन की जो स्टोरीलाइन चल रही है उसके मुख्य केंद्र सैमी ज़ेन हैं। अगर सैमी को तीन महीने स्टोरीलाइन में नहीं रखा होता तो इस महान स्टोरी का अंत हो जाता। इस स्टोरीलाइन को देखकर पुराने दिनों की याद आ गई। इसे में ओल्ड टाइम रेसलिंग कहूंगा। सैमी के साथ कंपनी ने अच्छा किया। वो खुलकर सामने आए। अगर द ब्लडलाइन में ज्यादा हील होते तो फिर द उसोज़ के लिए फायदा होता। वो फेस टर्न लेकर अच्छा काम कर सकते थे। रोमन को वहां हमेशा रहने की जरूरत नहीं पड़ती। कोडी भी इसमें शामिल हो गए है। हालांकि उनका ज्यादा रोल नहीं है। उनके होने के बावजूद सभी का केंद्र बिंदु रोमन रेंस और सैमी ज़ेन हैं।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस की वजह से मिला फायदा

वैसे कुछ भी हो द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को अभी तक कंपनी ने अच्छे से बिल्ड किया है। सैमी ज़ेन इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। रोमन रेंस ने भी हील के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनकी बदौलत भी सभी को फायदा हुआ।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications