ब्रॉक लैसनर के WWE से जाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

रैसलिंग ऑर्ब्ज्वर न्यूजलेटर के डेव मैल्टजर के अनुसार ब्रॉक लैसनर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ब्रॉक लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट अगले साल खत्म हो रहा है। लेकिन ब्रॉक लैसनर अब इसे आगे बढा़ कर रिसाइन कर लेंगे। यानि की वो आगे भी इसे बरकरार रखेंगे। ब्रॉक लैसनर को इस साल सितंबर में होने वाले नो मर्सी के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। इससे ये बात धीरे-धीरे साफ हो रही है कि ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर और समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे। अफवाहों की मानें तो समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर के प्रतिद्वंदी ब्रॉन स्ट्रोमैन होंगे। इसके बाद रैसलमेनिया 34 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। यानि की रोमन रेंस लगातार चौथी बार रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा होंगे। ब्रॉक लैसनर ने 2015 में 3 साल के लिए WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। रैसलमेनिया 31 से वो यहां पर है। हाल ही में ये अफवाहें सामने आ रही थी की वो अब WWE को छोड़ देंगे। कहा जा रहा था कि वो UFC में अब अपना करियर आगे बढ़ाएंगे। अगले साल रैसलमेनिया तक ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। मैल्टजर ने ये बताया है कि ब्रॉक लैसनर अब इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ा लेंगे। ब्रॉक लैसनर इस समय जॉन सीना के बाद सबसे ज्यादा पेड रैसलर है। WWE हमेशा उन्हें बड़े इवेंट के लिए ऱखता है। क्योंकि ब्रॉक लैसनर के फैंस काफी है। और हमेशा उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर लैसनर WWE छोड़ देते है तो फिर मेन इवेंट के लिए WWE के पास कोई बड़ा नाम नहीं है। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला समोआ जो से होगा। यहां पर ये कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे और समरस्लैम में उनका मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications