"Roman Reigns को हराकर Theory चैंपियन बनेंगे तो लोग WWE देखना बंद कर देंगे"- दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी

WWE द्वारा इस समय थ्योरी (Theory) को पुश दिया जा रहा है। मनी इन द बैंक ब्रीफकेस उनके पास है। वो जल्द ही इसे कैश-इन भी करेंगे। कहा जा रहा है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर वो कैश-इन कर चैंपियन बनेंगे। इस बात पर दिग्गज विंस रूसो जरूर गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर ऐसा होगा तो फिर ये क्रिएटिव टीम का सबसे बड़ा गलत निर्णय होगा। कुछ हद तक विंस ने सही बात भी कही है।

WWE सुपरस्टार थ्योरी को लेकर अहम बयान सामने आया

WWE की दोनों बड़ी चैंपियनशिप इस समय रोमन रेंस के पास है। SummerSlam 2022 में थ्योरी कैश-इन करने वाले थे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने रोक दिया। लैसनर ने थ्योरी को एफ-5 देकर धराशाई कर दिया था। अभी भी रोमन रेंस के ऊपर थ्योरी चांस ले रहे हैं। विंस थ्योरी के फैन नहीं है। विंस का कहना है कि अगर रोमन रेंस को थ्योरी हरा देंगे तो इसमें किसी का फायदा नहीं होगा। Writing with Russo episode में विंस रूसो ने कहा,

एक चीज ऐसी है जिसमें सफलता हासिल हो सकती है, वरना बहुत गलत हो जाएगा। हम जानते हैं कि पॉल हेमन और थ्योरी साथ में इस बीच बहुत नजर आए। अगर रोमन रेंस के ऊपर पॉल हेमन टर्न ले लें तो फिर कुछ बात बन सकती है। ये रास्ता सही रहेगा। ये चीज आगे के लिए काम कर जाएगी। इस तरह अगर वो कैश-इन करेंगे तो मजा आएगा। इसमें थ्योरी के खिलाफ कोई नहीं जाएगा। अगर आप थ्योरी को चैंपियन बना देंगे तो फिर WWE कोई नहीं देखेगा।

youtube-cover

WWE का मनी इन द बैंक ब्रीफेकस को लेकर आगे क्या प्लान रहेगा ये किसी को नहीं पता है। Clash at the Castle इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैकइंटायर इस बार रोमन रेंस की बादशाहत खत्म कर देंगे। कुछ भी हो लेकिन फैंस को आने वाले समय में काफी कुछ WWE में देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links