रिंगसाइड न्यूज के मुताबिक WWE अब रैसलमेनिया के लिए कुछ पूर्व और दिग्गजों को विमेंस डिवीजन में शामिल करने का सोच रहा है। जिसमें सबसे तेजी से नाम पूर्व विमेंस चैंपियन विक्टोरिया का लिया जा रहा है। वहीं विक्टोरिया ने भी ट्विवर पर कुछ पोस्ट किया है जिससे लग रहा हैं उनकी वापसी लगभग तय है।
Former WWE Women's champion Victoria post this on her snapchat. I think this means a return!! @REALLiSAMARiE pic.twitter.com/W8k7mbZ9GP
— Tiffany Oates (@tiffanyoates27) February 16, 2017
विक्टोरिया ने WWE में साल 2002 में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान उनका सामना ट्रिश स्टेटस से हुआ था। अपने करियर में विक्टोरिया ने दो बार विमेंस चैंपियनशिप का खिताब जीता और साल 2009 में उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया। हालांकि जब तक विक्टोरिया कंपनी में रही उन्होंने अपने सभी फैंस को कभी निराश नहीं किया। लगता है कि कंपनी अब विमेंस डिवीजन पर ज्यादा ध्यान दे रही है जिसके चलते ये सारे कदम लिए जा रहे हैं। इससे पहले भी स्मैकडाउन में मिकी जेम्स की वापसी ने ये साफ कर दिया है कि आने वाले वक्त में कुछ पूर्व सुपरस्टार्स रिंग में दिख सकते है। वापसी की इस में लिस्ट में कैली-कैली का नाम सबसे उपर है। रैसलमेनिया में कौनसी पूर्व विमेन सुपरस्टार वापसी करने वाली हैं इसके बारे में सारी खबर फास्टलेन पे-पर-व्यू के बाद मिल जानी चाहिए। क्या पता रैसलमेनिया में विमेंस डिवीजन के लिए एक बैटल रॉयल मैच देखने को मिले। जिसमें रॉ और स्मैकडाउन की सुपरस्टार हिस्सा लेंगी। अगर ये सारी अफवाहें सही साबित हुई तो विक्टोरिया को WWE की रिंग में देखना फिर से मजेदार होगा। वो अफने जमाने की बेहतरीन रैसलर्स में से एक थी। हालांकि उनकी काबलियत को देखते हुए काफी लोगों का मानना था कि उन्हें विमेंस चैंपियनशिप से ज्यादा मिलना चाहिए था। 47 साल की उम्र में वो अभी भी शानदार लग रही है देखना होगा कि रैसलमेनिया के लिए विक्टोरिया के लिए क्या प्लान बनते है।