सुपरस्टार कर्ट एंगल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी के लिए ऑरलैंडो पहुंचे

कई सालों से WWE हॉल ऑफ सेरेमनी रैसलमेनिया वीकेंड की शान रहा है और WWE सुपरस्टार्स समेत फैंस को इस वीकेंड का इंतज़ार हमेशा सा रहता है। सुपरस्टार्स और फैंस को अपने हीरो को सम्मान देने का मौका मिलता है। हर साल हॉल ऑफ फेम में एक ऐसा नाम शामिल होता है, जो काफी चर्चा में रहता है। इस साल वो नाम कर्ट एंगल का है। रैसलिंग INC की माने, तो WWE के कैमरा हर जगह कर्ट एंगल को फॉलो कर रहे हैं और वो रैसलमेनिया वीकेंड के लिए ऑरलैंडो पहुँच गए हैं। कर्ट एंगल WWE के मेन रोस्टर में सिर्फ 7 साल तक ही रहे, लेकिन उस समय के दौरान जो उन्होंने छाप छोड़ी, वो शानदार था। एंगल ने कंपनी के अंदर लगभग हर एक बड़ी चैंपियनशिप जीती। उन्होंने WWE ग्रैंड स्लैम को पूरा किया, जिसमें उन्होंने WWE चैंपियनशिप, टैग टीम चैंपियनशिप, इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप और यूरोपियन चैंपियनशिप जीती। एंगल ने कंपनी को 2006 में छोड़ा था, तो उन्हें खराब तबयत के कारण WWE कांट्रैक्ट से जल्द ही रिलीज कर दिया गया। एंगल उसके बाद TNA में चले गए और वहाँ उन्होंने 2016 तक रैसल किया। वो TNA में WWE से ज्यादा समय तक रहे। जनवरी में इस बात का ऐलान हुआ कि एंगल को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। WWE ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें कर्ट एंगल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए ऑरलैंडो पहुँच गए। वीडियो में कर्ट एंगल ने कहा की उन्हें रैसलमेनिया 33 के लिए ऑरलैंडो में आकर खुशी मिल रही है और खुद का नाम हॉल ऑफ में सुनकर उन्हें काफी हैरानी भी हुई। उस वीडियो में एंगल एयरपोर्ट पर फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे। कर्ट एंगल को 31 मार्च 2017 को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा और उन्हें यह सम्मान जॉन सीना द्वारा मिलेगा। नीचे आप पूरी वीडियो देख सकते हैं।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications