WWE समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फिन बैलर का सामना सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इस फाइट का बिल्ड अप बनाने के लिए आज टैक्सस में हुई रॉ के दौरान सैथ रॉलिंस ने डीमन किंग फिन बैलर को बाहर आने के लिए कहा। बाद में सैथ और फिन बैलर का रिंग में आमना सामने हुआ। सैथ ने इस दौरान फिन पर हमला किया, लेकिन फिन बैलर ने वापसी करते हुए सैथ को मारा औऱ सैथ रिंग छोड़कर भाग गए। जिस समय सैथ रॉलिंस प्रोमो कर फिन बैलर को उकसा रहे थे। तभी प्रोमो के दौरान एक फैन ने जबरदस्ती रिंग में घुसने की कोशिश की। उस फैन ने सैथ रॉलिंस को हाथ लगाने की कोशिश की, लेकिन सैथ रॉलिंस ने उन्हें दूर कर दिया। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स उस फैन को लेकर चले गए। एक फैन ने इसकी वीडियो ट्विटर पर पोस्ट की। This random dude jumped in the ring and tried to fight @WWERollins ! ??? pic.twitter.com/3woF2rSqEq? José Silguero (@JoseKB56) August 16, 2016 pic.twitter.com/jwlD2HkRNi? DTAM (@DeathToAllMarks) August 16, 2016 कुछ फैंस ने ध्यान दिया कि जबरदस्ती रिंग में घुसने वाला शख्स गार्ड्स से छुटने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में उसको हथकडियां लगा दी गई। रॉलिंस इस हालात से अच्छे तरह से निपटे और उन्होंने प्रोमो को उसी तरह बदला। फैंस द्वारा इस तरह की हरकतें पिछले समय में काफी ज्यादा बढ़ी हैं। यहां तक कि कुछ फैंस रैसलरों के ऊपर कुछ चीजें फेंकते हुए भी पकड़े गए हैं। सैथ रॉलिंस खुद ही इस तरह की घटना के शिकार हो चुके हैं। कुछ महीने पहले, सैथ ऱॉलिंस रिंग के बाहर जा रहे थे, तो एक फैन ने बैरीकेड के ऊपर से कूदकर उनपर धाबा बोल दिया था। डीन एम्ब्रोज, रोमन रेंस, ब्रे वायट जैसे स्टार्स भी फैंस की इस तरह की करतूतों का शिकार बन चुके हैं। काफी सारे फैंस ने इस तरह की हरकतों को बेकार, असहनीय बताया है औऱ इस तरह के व्यवहार के प्रति अपनी आपत्ति जताई। आज रॉ के दौरान हुई इस घटना से बात सामने आई है कि इससे किसी का भी भला नहीं होना। WWE को इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।