WWE द्वारा लगभग 100 सुपरस्टार्स को रिलीज किए जाने पर पहली बार Vince McMahon ने दी अपनी प्रतिक्रिया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने दिया बहुत बड़ा बयान

पिछले दो साल में WWE ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया। इस लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम भी शामिल रहे। पहली बार WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने इस बार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के कमेंटेटर पैट मैकेफी के शो में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने सुपरस्टार्स के रिलीज को लेकर बड़ा बयान दिया।

Ad

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने रिलीज किए गए सुपरस्टार्स को लेकर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रे वायट, नाया जैक्स जैसे सुपरस्टार्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुछ फैसले WWE ने गलत लिए और सभी इसके खिलाफ नजर आए। कई दिग्गज भी WWE द्वारा लिए गए फैसलों से नाराज नजर आए। विंस मैकमैहन ने कहा,

मैं हमेशा ऑडियंस को लेकर सोचता हूं। इसकी चिंता मुझे लगी रहती है। ऑडियंस को क्या चाहिए? ये ही चीज़ मेरे दिमाग में हमेशा रहती है। अगर आप फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकते तो फिर आगे बढ़ने में फायदा है। जो फैंस के हिसाब से काम करेगा उसकी एंट्री होनी चाहिए। मुझे इस बिजनेस में सबसे अच्छा ये ही लगता है। रिलीज करना और पुश देना फैंस के ऊपर निर्भर करता है। कई दिग्गज ऐसे रहे जिन्होंने मेरा साथ एक वक्त पर छोड़ दिया लेकिन मैं उन्हें वापस भी लेकर आया। आपको हमेशा अपने प्रोडेक्ट और ऑडियंस के बारे में सोचना होगा। ऐसा नहीं किया तो फिर आपका नुकसान होगा।

youtube-cover

COVID-19 महामारी के बाद से अभी तक WWE ने करीब 100 सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। कंपनी द्वारा ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कुछ समय पहले विंस मैकमैहन ने इस बात के संकेत दे दिए थे। बैकस्टेज अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। कभी भी किसी को रिलीज किया जा सकता है। विंस मैकमैहन ने शायद पहली बार इस बारे में अपना बयान दिया। अफवाहों की मानें तो WrestleMania 38 में विंस मैकमहैन इन रिंग वापसी कर सकते हैं। पैट मैकेफी के साथ विंस मैकमैहन का मुकाबला हो सकता है। अब देखना होगा कि इस मैच के बारे में क्या बड़ा अपडेट आगे आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications