हाल ही में फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि सीएम पंक और डेनियल ब्रायन जल्द ही AEW में कदम रखेंगे। इसके बाद लगातार अफवाहों का दौर शुरू हो गया। Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट के एंड्रू जैरिन के मुताबिक WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन इस चीज को लेकर परेशान नजर नहीं आ रहे हैं। सीएम पंक को WWE से गए हुए कई साल हो गए लेकिन डेनियल ब्रायन कुछ महीने पहले से ही WWE में नजर नहीं आए।WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का रिएक्शन?सीएम पंक और डेनियल ब्रायन का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। दोनों ने कई सालों तक WWE में काम किया। साल 2014 के बाद WWE में सीएम पंक नजर नहीं आए। डेनियल ब्रायन कुछ महीने पहले तक एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रहे थे। ब्रायन अगर AEW गए तो विंस मैकमैहन इस चीज से जरूर नाराज होंगेे। एंड्रू जैरिन ने अपने पॉडकास्ट के जरिेए कहा,कई अफवाहें आ रही है कि सीएम पंक और डेनियल ब्रायन के AEW में जाने से विंस काफी परेशान हो रहे हैं। बात ये भी सामने आई कि मैनेजमेंट भी काफी निराश हो गया। सभी ये सोच रहे हैं कि ये दोनों वहां कैसे जा सकते हैं। मेरे हिसाब से सीएम पंक को लेकर विंस मैकमैहन परेशान नहीं है लेकिन डेनियल ब्रायन को लेकर थोड़ा उन्हें निराशा हो रही है।वैसे डेनियल ब्रायन और सीएम पंक को लेकर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ महीने पहले ही ब्लू ब्रांड में ब्रायन ने रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ा था। शर्त के मुताबिक इसके बाद ब्लू ब्रांड में ब्रायन नजर नहीं आए। इसके बाद खबर आई कि उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया। हालांकि ब्रायन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।सीएम पंक के रिश्ते अभी तक WWE के साथ सही नहीं हुए। अगर वो AEW में जाएंगे भी तो किसी को फर्क नहीं पड़ेगा। डेनियल ब्रायन अगर AEW जाएंगे तो WWE यूनिवर्स को काफी बुरा लगेगा। ब्रायन से ऐसी उम्मीद कोई नहीं करेगा क्योंकि उन्होंने यहां कई सालों तक काम किया।2011: The three most talked about men, in pro wrestling. 2021: The three most talked about men, in pro wrestling. All for different reasons, different stories, and different paths. It’s been one hell of a decade. @TheMattCardona @CMPunk @WWEDanielBryan pic.twitter.com/STcrCiwj5I— 💜🖤 (@HartFederation) July 26, 2021