ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ही WWE को काफी अच्छी तरह से चला रहे हैं। जहां ट्रिपल एच WWE के COO होने के बावजूद कुछ स्पेशल मैचों में फाइट करते हुए नजर आते हैं। वहीं स्टैफनी मैकमैहन भी WWE के कई स्पेशल मैचों में हिस्सा ले चुकी हैं।
रैसलमेनिया 34 में भी इस पति-पत्नी की जोड़ी ने हिस्सा लिया था। हालांकि, दोनों को कर्ट एंगल और रोंडा राउजी की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।
हम आपको एक ऐसे WWE सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच दोनों को ही सिंगल्स मैच में हराया हुआ है।
विंस मैकमैहन के नाम दर्ज है ये कारनामा
![विà¤à¤¸ मà¥à¤à¤®à¥à¤¹à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/86852-15618831163420-800.jpg 1920w)
PROFIGHTDB के मुताबिक, WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने अपनी बेटी स्टैफनी मैकमैहन और अपने दामाद ट्रिपल एच को सिंगल्स मैच में हराया हुआ है।.
WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन भी अपनी बेटी स्टैफनी मैकमैहन की तरह WWE के कई स्पेशल मैचों का हिस्सा रह चुके हैं और इन स्पेशल मैचों में ही उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को हराने का गौरव हासिल किया है।
कब और कहां जीते विंस मैकमैहन ?
![विà¤à¤¸ मà¥à¤à¤®à¥à¤¹à¤¨ à¤à¤° à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/d3d11-15618830801744-800.jpg 1920w)
2003 के नो मर्सी में विंस मैकमैहन और उनकी बेटी स्टैफनी मैकमैहन का आमना-सामना WWE इतिहास के एक यादगार मैच में हुआ था। यह एक I Quit मैच था और इसे विंस मैकमैहन ने जीता था।
विंस मैकमैहन अपने दामाद ट्रिपल एच को सिंगल्स मैच में कुल 3 बार हरा चुके हैं। 14 सितंबर, 1999 की स्मैकडाउन में विंस मैकमैहन ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल एच को पिन करके हरा दिया था।
इसके बाद 11 सितंबर, 2006 की रॉ में भी विंस मैकमैहन ने ट्रिपल एच को No Holds Barred मैच में पिन करके हरा दिया था।
1 अक्टूबर, 2007 की रॉ में भी डिसक्वालीफिकेशन के जरिये विंस मैकमैहन ने अपने दामाद ट्रिपल एच को सिंगल्स मैच में हरा दिया था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं