विंस मैकमैहन ने शेन vs ट्रिपल एच के संभावित रैसलमेनिया मैच के बड़े एंगल को खत्म किया

विंस मैकमैहन इस हफ्ते स्मैकडाउन पर नजर आए और उन्होंने स्मैकडाउन की टेपिंग्स के दौरान कई भारी बदलाव किए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक WWE ने रैसलमेनिया को लेकर शेन मैकमैहन के एक बड़े एंगल को खत्म कर दिया है। शेन मैकमैहन फिलहाल केविन ओवंस के साथ दुश्मनी में हैं और हैल इन ए सैल में दोनों के बीच मैच होगा। विंस मैकमैहन ने स्मैकडाउन में आकर इस मैच का एलान किया था। स्मैकडाउन में जो कुछ हुआ वो WWE के पहले प्लान में नहीं था। पहले के प्लान के मुताबिक, विंस मैकमैहन आकर केविन ओवंस के सामने एक ऑफर रखते, ऑफर के अनुसार शेन मैकमैहन मैच हैल इन ए सैल लड़ते जिनमें उनके WWE की सारी हिस्सेदारी दांव पर होती। WWE की उस स्टोरीलाइन के मुताबिक, विंस मैकमैहन हैल इन ए सैल मैच का एलान करते। ट्रिपल एच की मदद से केविन ओवंस अपने दुश्मन शेन मैकमैहन को हरा देते। केविन ओवंस अपना शेयर ट्रिपल एच को दे देते, जिसके कारण ट्रिपल एच स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर बन जाते और शेन के पास कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं होती। इसके कुछ महीनों बाद शेन मैकमैहन की वापसी होती और फिर रैसलमेनिया में ट्रिपल एच और शेन के बीच मैच होता। विंस मैकमैहन ने स्मैकडाउन में आकर फैसला किया कि उन्हें केविन ओवंस के हाथों पिटना होगा, ताकि शो को एक बड़ा एंगल मिल सके। विंस द्वारा शो शुरु होने से कुछ समय पहले ये फैसला लिया गया था। केविन ओवंस और शेन मैकमैहन के बीच हैल इन ए सैल पीपीवी में हैल इन ए सैल मैच होगा। हैल इन ए सैल पीपीवी 8 अक्टूबर को आएगा। हालांकि विंस मैकमैहन ने शेन मैकमैहन vs ट्रिपल एच के मैच प्लान को हमेशा के लिए खत्म किया है या फिर उन्होंने कुछ और ही सोचा है, इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications