WWE सुपरस्टार फिन बैलर (Finn Balor) हमेशा अपने प्रदर्शन से चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि WWE द्वारा इस प्रदर्शन का ईनाम उन्हें ज्यादा नहीं मिलता है। फैंस की हमेशा मांग रही है कि बैलर को पुश देना चाहिए लेकिन अभी तक तो ऐसा देखने को नहीं मिला। WrestlingNews.co ने अब अपनी रिपोर्ट में फिन बैलर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार फिन बैलर को विंस मैकमैहन (Vince McMahon) मेन इवेंटर के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। विंस मैकमैहन चाहते हैं कि फिन बैलर हमेशा मिड-कार्ड में काम करें। इस वजह से उनका पुश भी रोक दिया गया। अब ये बात सुनकर फैंस को जरूर गुस्सा आया होगा।WWE सुपरस्टार फिन बैलर का पिछले साल रोमन रेंस के साथ हुआ था शानदार मुकाबलाअपने छोटे से WWE करियर में फिन बैलर ने सभी को प्रभावित किया। NXT में जाकर उन्होंने काफी सफलता हासिल की लेकिन मेन रोस्टर में वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ने पिछले साल मेन रोस्टर में वापसी कर रोमन रेंस से पंगा लिया था। रोमन रेंस के साथ शानदार राइवलरी भी ब्लू ब्रांड में फिन बैलर की रही थी। रोमन रेंस के साथ मैच में वो डीमन किंग कैरेक्टर में नजर आए थे। हालांकि रोमन रेंस ने उन्हें हरा दिया था।WWE ड्राफ्ट में पिछले साल बैलर को रेड ब्रांड में डाल दिया गया था। ऐसा लगा कि WWE द्वारा उन्हें रेड ब्रांड में पुश दिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। WrestlingNews.co के अनुसार ये विंस मैकमैहन का फैसला है। बैलर का रोल इस समय यंग सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का है। अब इस पोजिशन को देखकर जैफ हार्डी की याद आ रही है। जैफ हार्डी को भी ये ही रोल दिया गया था लेकिन कुछ समय पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। कुछ ऐसा ही फिन बैलर के साथ भी हो सकता है। खैर फैंस नहीं चाहेंगे कि फिन बैलर कभी भी WWE से बाहर चले जाएं। अगर बैलर को पुश नहीं दिया गया तो फिर वो बड़ा कदम उठा सकते हैं। फिन बैलर की राइवलरी इस समय Raw में ऑस्टिन थ्योरी के साथ चल रही है। विंस मैकमैहन की नजर में फिन बैलर अभी भी टॉप सुपरस्टार नहीं है। View this post on Instagram Instagram Post