"विंस मैकमैहन ने मेरी तुलना WWE के बड़े लैजेंड से की"

टॉक इज जैरिको में हाल ही में मेहमान बनकर सुपरस्टार नाया जैक्स आई। यहां पर उन्होंने बताया की विंस मैकमैहन ने उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए काफी सलाह दी है। यहां पर बातचीत करते हुए नाया जैक्स ने ये भी बताया की विंस ने उऩकी तुलना आंद्रे द जायंट से की। WWE इतिहास में अपने मजबूत और बड़े शरीर को लेकर नाया जैक्स काफी प्रसिद्ध है। नाया जैक्स द रॉक की चचेरी बहन है। NXT में नाया जैक्स ने पहले काफी धमाल मचाया और उसके बाद उऩ्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा। उनके साइज और लुक को देखकर उन्हें मेन रोस्टर में जगह दी गई। काफी कम समय में वो चैंपियनशिप के लिए रिंग में उतर गई। और उन्होंने कई सुपरस्टार को टक्कर दी। नाया जैक्स ने बताया की विंस मैकमैहन ने उनका काफी सपोर्ट किया। विंस ने उन्हें बहुत सारी सलाह भी दी। नाया ने बताया की," मैं विंस का धन्यवाद करती हूं की उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया और मुझे मौका दिया। उन्होंने मुझे कहा की तुम विमेंस की आंद्रे द जायंट हो।तुम मजबूत हो और काफी अच्छे लुक वाली हो। तुम्हें अभी काफी मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि यहां तुम्हें टक्कर देने वाले बहुत है। तुम्हें खुद अपने आप को सुरक्षित कर के चलना होगा। अगर ऐसा कर लेती हो तो फिर तुम यहां पर काफी आगे जा सकती हो"। इसका मतलब ये है की नाया के प्रतिद्वंदी को उन्हें हराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। समरस्लैम में पहले बेली और एलेक्सा ब्लिस के बीच मैच होने वाला था। लेकिन बेली चोटिल हो गई है। और अब साशा बैंक्स और नाया जैक्स में से कोई एक एलेक्सा ब्लिस का सामना चैंपियनशिप के लिए समरस्लैम में करेंगी। हो सकता है की नाया जैक्स को ये मौका मिल जाए। और अगर वो चैंपियन बनती है तो फिर वो WWE में काफी रफ्तार पकड़ सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications