WWE Q2 2021 के सेशन में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने इस बार बहुत सवालों के जवाब दिए। AEW के मालिक टोनी खान को लेकर भी यहां पर विंस से सवाल किया गया। विंस ने काफी कड़ा बयान यहां पर दिया और टोनी खान के ऊपर तंज कस दिया। विंस ने कह दिया कि AEW कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता और वो इस होड़ में शामिल नहीं है। विंस ने ये भी कहा कि WCW ने जरूर उनका मुकाबला किया था। सबसे बड़ी बात उन्होंने कही कि WWE के टक्कर में कोई नहीं है। Vince McMahon on @AEW : "I don’t consider them competition in the way I considered WCW back in the day, not even anywhere near close to that.” https://t.co/Qmg6G1EtmT pic.twitter.com/nbocgVoTjA— WrestlingINC.com (@WrestlingInc) July 29, 2021WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का बड़ा बयानविंस मैकमैहन ने ये भी कहा कि वो अपने प्रोडक्ट पर ध्यान देते हैं और उन्हें AEW से कोई मतलब नहीं। AEW के ऊपर जमकर इस बार विंस मैकमैहन ने निशाना साधा। WWE का वर्ल्ड रेसलिंग में सबसे बड़ा नाम हैं और इसका श्रेय विंस मैकमैहन को जाता है। विंस ने कंपनी को ऊपर पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की। AEW को मार्केट में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन अभी तक काफी अच्छा काम इस कंपनी ने किया। प्रोडक्ट, रोस्टर और रेटिंग के हिसाब से देखा जाए तो AEW भी धीरे-धीरे ऊपर आ रहा है। WWE से रिलीज किए गए कई सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू कर लिया। इस वजह से जरूर थोड़ा WWE को नुकसान हुआ। हाल ही में खबर आई थी कि सीएम पंक और डेनियल ब्रायन भी AEW में कदम रखेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर WWE के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। टोनी खान WWE के बड़े सुपरस्टार्स को बहुत पैसा देते हैं और ये बात रेसलर्स को भी पता है। WWE में मौजूद कई सुपरस्टार्स AEW में जाना चाहते हैं। पिछले एक साल में WWE ने कई दिग्गजों को रिलीज कर दिया। इस बात से कोई भी खुश नजर नहीं आया। टोनी खान लगातार इनके ऊपर अपनी नजरें बनाए हुए हैं।