WrestleMania 38 के दूसरे दिन WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने इन-रिंग एक्शन में वापसी की और पैट मैकेफी (Pat McAfee) के खिलाफ मैच लड़ा। 76 साल के विंस मैकमैहन को रिंग में देखकर सभी हैरान हो गए थे। विंस मैकमैहन ने बड़ी जीत भी पैट मैकेफी को हराकर हासिल की। खैर विंस मैकमैहन ने इस जीत के बाद अपनी एक WrestleMania स्ट्रीक को खत्म किया। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने हासिल की जीतदरअसल WrestleMania 38 के दूसरे दिन ऑस्टिन थ्योरी और पैट मैकेफी के बीच मैच हुआ। विंस मैकमैहन इस समय ऑस्टिन थ्योरी के मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। इस वजह से वो भी रिंगसाइड में मौजूद थे। थ्योरी और पैट के बीच अच्छा मुकाबला हुआ और अंत में पैट ने शानदार जीत हासिल कर ली। WWE@WWEMr. McMahon takes down @PatMcAfeeShow in an impromptu matchup at #WrestleMania! 🤯 @VinceMcMahon @austintheory18:36 AM · Apr 4, 20222698518Mr. McMahon takes down @PatMcAfeeShow in an impromptu matchup at #WrestleMania! 🤯 @VinceMcMahon @austintheory1 https://t.co/19cxxH2l1uपैट ने इसके बाद रिंगसाइड पर खड़े विंस मैकमैहन को चुनौती दी। विंस मैकमैहन ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया और वो रिंग में आ गए। हालांकि पैट के ऊपर पीछे से दो बार ऑस्टिन थ्योरी ने हमला किया। विंस ने इसका फायदा उठाया और पैट को क्लोजलाइन दिए। अंत में विंस ने पैट को पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। हालांकि की विंस की इस जीत पर स्टीव ऑस्टिन ने पानी फेर दिया था। स्टीव ऑस्टिन ने आकर विंस को स्टनर दिया। विंस ने करीब दस साल बाद इन रिंग एक्शन में वापसी की। WrestleMania इतिहास में विंस मैकमैहन ने इस बार पहली जीत हासिल की। इससे पहले वो चार मुकाबले हार चुके थे। इस बार विंस मैकमैहन ने इस हार के मिथक को 76 साल की उम्र में तोड़ दिया। विंस और पैट के मुकाबले के बारे में किसी को नहीं पता था। शो के दौरान ही इस मैच का फैसला लिया गया। विंस मैकमैहन को फैंस ने इस दौरान काफी बू भी किया था। स्टीव ऑस्टिन ने भी इसके बाद दोबारा वापसी करते हुए बवाल मचा दिया था। ऑस्टिन थ्योरी को इस बार हार मिली। अब देखना होगा कि विंस मैकमैहन उन्हें किस अंदाज में आगे पुश देंगे।