कुछ और स्टार्स से नाराज़ हैं विंस मैकमैहन

आजकल हम आपको इस बात की काफी ख़बर दे रहे हैं की विंस मैकमैहन कई लोगों से नाराज़ हैं। कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था की विंस मैकमैहन डेना ब्रुक से ज़्यादा प्रभावित नहीं हैं। उन्होने इस संबंध में ट्रिपल एच से बात भी की थी की डेना को लाइव टीवी पर क्यों दिखाया जा रहा है। विंस के अनुसार डेना में अभी लड़ने की काबिलियत नहीं है। इस बारे में ट्रिपल एच का बयान तो नहीं आया पर डेना ने इस बात को अफवाह ही बताया। अब पता चल रहा है की विंस मैकमैहन द उसोस से भी ज़्यादा खुश नहीं हैं, विंस चाहते हैं की द उसोस स्मैकडाउन में टैग टीम डिविज़न की ताकत बढ़ाएं, पर उसोस हमेशा चोटिल रहते हैं। इनमें कभी जिमी तो कभी जे उसो चोटिल हो जाते हैं। काफी महीनों के बाद अभी चल रहे ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दौरे में जिमी उसो ने वापसी की है। और अब वो सभी बड़े शो में दिखेंगे। वैसे ये बात सही है की उसोस काफी महीनो से चोटिल चल रहे हैं, और WWE को उनकी वजह से अपनी कहानी कई बार बदलना पड़ा है। अब देखते हैं की इस बारे में WWE आगे क्या कदम उठाती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications