WWE SummerSlam 2023 से पहले Vince McMahon की हुई बड़ी सर्जरी, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत?

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) भले ही WWE के क्रिएटिव टीम के प्रमुख नहीं हैं, लेकिन मैकमैहन अभी भी अपना इनपुट देते हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक विंस की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और वह समरस्लैम (SummerSlam) से पहले इससे उबर रहे हैं।

Ad

पिछले साल WWE से रिटायर होने के बाद विंस मैकमैहन ने स्वेच्छा से सीईओ और क्रिएटिव हेड के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस साल की शुरुआत में वह कंपनी में फिर से लौट आए और कंपनियों के विलय के लिए एंडेवर के साथ एक बड़ी डील साइन की।

फाइटफुल के Sean Ross Sapp की एक नई रिपोर्ट के अनुसार मैकमैहन की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी जो पिछले सप्ताह लगभग पांच घंटे तक चली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्जरी काफी गहन थी और वह अब इससे उबर रहे हैं।

Ad

WWE के हेड ऑफ क्रिएटिव ट्रिपल एच हैं। पिछले एक साल से वो अच्छा काम कर रहे हैं। इस साल की शुरूआत में जब विंस ने वापसी की थी तब सभी डर गए थे। सभी को लगा था कि कमान फिर से विंस के हाथ में आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बीच-बीच में विंस द्वारा की गई बुकिंग को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं।

WWE Raw के एपिसोड की बुकिंग को लेकर मचा था घमासान

WWE WrestleMania 39 के बाद Raw का पहला एपिसोड बहुत ही खराब रहा था। बाद में खबर सामने आई थी कि इस एपिसोड की बुकिंग में विंस मैकमैहन का था। यह खबर जानने के बाद फैंस भी गुस्से में आ गए थे। हालांकि इसके बाद के सभी शो अच्छे ही रहे थे।

WWE SummerSlam को लेकर बनाए प्लान में विंस मैकमैहन का हाथ भी जरूर होगा। उनसे भी राय मांगी होगी। इसका आयोजन अगले महीने होगा। कई मुकाबले तय कर दिए गए हैं। रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखाई देंगे। उनका मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications