WrestleMania 38 में WWE चेयरमैन Vince McMahon का होगा बड़ा मैच, 10 साल बाद रिंग में दिखेगा जलवा?

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। Pat McAfee शो में अगले हफ्ते गुरूवार को विंस मैकमैहन नजर आएंगे। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 को देखते हुए ये शो अब काफी खास रहेगा। ट्विटर के जरिए इस बात का ऐलान किया गया। Post Wrestling ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल WrestleMania में किसी बड़े प्रोग्राम में विंस मैकमैहन शामिल होंगे।

Ad

WrestleMania 38 में WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का होगा बड़ा मैच?

रिपोर्ट में एक और बड़ी बात कही गई है। विंस मैकमैहन और पैट मैकेफी के बीच WrestleMania 38 में बड़ा मुकाबला हो सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। इसका मतलब ये हैं कि अगले हफ्ते से इस राइवलरी को बिल्ड किया जा सकता है। अगले हफ्ते फैंस को चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। विंस मैकमैहन कुछ बड़ा ऐलान कर सकता है।

Ad

विंस मैकमैहन ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच अक्टूबर 2012 में लड़ा था। 8 अक्टूबर, 2012 को सीएम पंक के साथ उनका मुकाबला हुआ था। 13 अप्रैल,1998 को विंस मैकमैहन ने WWE रिंग में अपना पहला मैच लड़ा था। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ उनका मुकाबला हुआ था। WWE रिंग में विंस मैकमैहन ने हील के रूप में अच्छा काम किया। स्टीव ऑस्टिन के साथ उनकी राइवलरी काफी शानदार रही थी।

विंस मैकमैहन अभी भी WWE में काफी एक्टिव रहते हैं। आज भी वो बैकस्टेज मौजूद रहते हैं। विंस मैकमैहन से पूछे बिना कोई भी काम WWE में नहीं होता। अगर इस बार वो रिंग में एक्शन में नजर आएंगे तो फिर काफी मजा फैंस को आया। विंस मैकमैहन की वजह से WrestleMania 38 ऐतिहासिक हो जाएगा। अब देखगा होगा कि विंस मैकमैहन अपने लिए क्या प्लान तैयार करते हैं। WrestleMania 38 में इस बार कुछ बड़े मुकाबले होंगे। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच इस इवेंट में टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच को WWE ने अभी तक काफी अच्छे से बिल्ड किया है। आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ नया इस राइवलरी में देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications