विंस मैकमैहन चाहते थे अंडरटेकर का "वाइकिंग" गिमिक

Ankit

Fightful.com;s पोडकास्ट " The List Ya Boy " में पूर्व WWE क्रिएटिव राइटर जेजे डिलियन ने कंपनी के साथ अपने कई सारे अनुभव शेयर किए साथ ही विंस मैकमैहन के साथ काम करने से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। जेजे ने बताया कि विंस मैकमैहन चाहते थे कि अंडरटेकर को वाइकिंग गिमिक दिया जाए। जेजे NWA के वक्त से एक लैजेंडी मैनेजर है, इनके दिमाग ने फैंस को कई सारी स्टोरी दी है और कई सारे सुपरस्टार्स को बड़ा रैसलर बनाया है। जेजे ने WWE के साथ 1989 से लेकन 1997 तक काम किया। उनके रहते हुए ही अंडरटेकर ने अपने करियर का आगाज किया था। अंडरटेकर का कद-काठी काफी अच्छा था जिसको देखते हुए विंस कुछ अलग करना चाहते थे जिसके लिए वो उन्हें विकिंग गिमिक देखना चाहते थे। "अंडरटेकर एक शानदार इंसान थे, उनका कद काठी काफी अच्छी था उनमें कुछ अलग बात थी जो बिजनेस के लिए अच्छा था। शब्दों में आप उसे नहीं बयां कर सकते हैं। उनके अंदर एक अलग तरीके का करिजमा था। विंस का पहला रिएक्शन ही उन्हें देखकर कुछ अलग था। " रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने अपने रैसलिंग गीयर रिंग के बीच में रख दिए रैसलिंग को अलविदा कह दिया। हालांकि अंडरटेकर को जाते हुए देख सभी की आंखें नम थी, सभी को दुख था क्योंकि वो अपने सबसे बड़े सुपरस्टार को फिर नहीं देख पाएंगे। हालांकि ऑफिशियली अंडरटेकर को WWE ने अभी तक रिलीज नहीं किया है, फैंस को उम्मीद है कि टेकर एक बार फिर दस्तक देंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications