विंस मैकमैहन न चाहते हुए भी रोमन रेंस का करियर बर्बाद कर रहे हैं 

रोमन रेंस & विंस मैकमैहन

जैसा आप सभी जानते हैं कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस WWE सुपरस्टार शेक-अप के बाद से ही स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा हैं। यह पहली बार हुआ है, जब रोमन रेंस सुपरस्टार शेक-अप में रॉ के अलावा किसी दूसरे ब्रांड का हिस्सा बने हैं।

Ad

स्मैकडाउन लाइव में आते ही रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन और इलायस की पिटाई कर दी। नतीजतन, रोमन और इलायस के बीच फ्यूड की शुरुआत हो गयी, और मनी इन द बैंक पीपीवी में इन दोनों के बीच मैच होने वाला है।

WWE चाहती तो रोमन के स्मैकडाउन लाइव में आते ही उनकी फ्यूड WWE चैंपियन कोफ़ी किंग्सटन से करवा सकता थी, पर WWE ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि फैंस नहीं चाहते कि रोमन रेंस फिलहाल टाइटल पिक्चर में आयें। इसका कारण शायद यह है कि फैंस रोमन को एक ही कैरेक्टर में देखकर परेशान हो चुके हैं, वो चाहते हैं कि उन्हें रोमन रेंस का नेगेटिव करैक्टर देखने को मिले। शायद रोमन रेंस भी खुद यही चाहते होंगे, पर WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का कुछ और ही सोचना है। विंस, रोमन रेंस को काफी पसंद करते हैं, और उनकी कोशिश है कि दर्शक रोमन रेंस को चीयर करें। पर सच्चाई तो ये है कि दर्शक रोमन को चीयर की जगह बू करते हैं।

रोमन रेंस ने जब ल्यूकीमिया से उबरने के बाद WWE में वापसी की थी, तब दर्शकों ने उन्हें काफी चीयर किया था। पर कुछ समय बाद एक बार फिर फैंस ने उन्हें बू करना शुरू कर दिया है। रैसलमेनिया 35 में रोमन को उनके मैच के दौरान काफी बू किया गया था।

तो, इसका समाधान क्या है? हमारे ख्याल से रोमन को इस वक़्त हील बनने की सख्त जरुरत है। दर्शक उन्हें फेस के रोल में देखकर बोर हो चुके हैं, उन्हें कुछ नया चाहिए। अगर रोमन हील टर्न लेते हैं, तो ये पहली बार नहीं होगा, बल्कि वो इससे पहले NXT में हील की भूमिका निभा चुके हैं। आप रोमन रेंस के हील किरदार की झलक नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

youtube-cover
Ad

अब देखना ये है कि विंस मैकमैहन फैंस की बात मानकर रोमन रेंस को हील बनाते हैं, या नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications