WWE न्यूज़: विंस मैकमैहन की संपत्ति हुई दोगुनी, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल

Enter caption

विंस मैकमैहन का नाम आज दुनिया में किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। अपनी सोच और दूरदर्शिता की वजह से ही मिस्टर मैकमैहन ने WWE को ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। दुनिया के सभी कोनों में WWE देखी और पसंद की जाती है। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी कंपनी होने की वजह से विंस खूब अमीर भी होंगे।

Ad

फोर्ब्स मैगजीन ने 2019 के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी है, जिसमें विंस मैकमैहन को भी जगह दी गई है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में विंस मैकमैहन 691वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.2 बिलियन डॉलर (2,24,42,72,00,000 रूपये) बताई गई है। सबसे खास बात ये है कि विंस मैकमैहन की संपत्ति पिछले एक साल में लगभग दोगुनी हो गई है।

पिछले साल फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, विंस मैकमैहन की कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर थी। बीते 1 साल में विंस मैकमैहन को भारी मुनाफा हुआ है, जिसकी झलक यहां दिख रही है। विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन होने के अलावा CEO भी हैं। मैगजीन के अनुसार, WWE का सालाना मुनाफा 1 बिलियन डॉलर के करीब है।

रैसलिंग फैंस को पता है कि WWE को फिलहाल ऑल एलीट रैसलिंग (AEW) से कड़ी चुनौती मिल रही है। फैंस को जानकार हैरानी होगी कि AEW के मालिक की संपत्ति विंस मैकमैहन से कहीं ज्यादा है। AEW के मेन इंवेस्टर शाहिद खान के बेटे टोनी खान कंपनी के सीईओ हैं। शाहिद खान की कुल संपत्ति 7.2 बिलियन डॉलर है।

आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं, यानी वो दुनिया के 13वें सबसे अमीर आदमी हैं। पहले स्थान पर एमेजॉन के सीईओ जैफ बेजोस और दूसरे स्थान पर बिल गेट्स हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications