WWE Night of Champions में Roman Reigns के प्रतिद्वंदी को लेकर Vince McMahon ने बनाया तगड़ा प्लान, मौजूदा रिपोर्ट में खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE Night of Champions का आयोजन इस महीने 27 तारीख को सऊदी अरब में होगा। सभी की नजरें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर होंगी। वो अपना टाइटल इस इवेंट में जरूर डिफेंड करेंगे।

नई रिपोर्ट के अनुसार Night of Champions में रोमन रेंस के टाइटल डिफेंस को लेकर विंस मैकमैहन कुछ प्लान बना रहे हैं। रेंस ने पिछले साल WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। दोनों बड़े टाइटल अपने पास रखने के बाद रेंस पार्ट टाइम सुपरस्टार बन गए। अब वो बड़े इवेंट्स में ही अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करते हैं।

27 मई को रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो जाएंगे। इस दिन ही WWE Night of Champions 2023 का आयोजन भी होगा। उम्मीद के मुताबिक कंपनी ने रेंस के लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। Night of Champions में उनका सामना किसके साथ होगा ये भी बड़ा सवाल है। WrestleVotes की नई रिपोर्ट के अनुसार

विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी के लिए कुछ विचार रखे हैं। उनमें से कुछ का मजाक उड़ाया गया, जैसे कि उन चीजों का कोई मतलब नहीं है।

इस रिपोर्ट से लग रहा है कि विंस ने रोमन के लिए बड़ा प्लान बनाया है। साथ ही उनके अगले प्रतिद्वंदी को भी विंस ने चुन लिया है। अब इसका ऐलान कब किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी।

WWE Smackdown में Roman Reigns की होगी धमाकेदार वापसी

अगले हफ्ते Smackdown के एपिसोड में रोमन रेंस वापसी करेंगे। इस शो में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। रेंस को नया प्रतिद्वंदी भी लगभग मिल जाएगा। WrestleMania 39 में रोमन ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। सोलो सिकोआ की मदद से उन्होंने ये काम किया था। हालांकि सभी कोडी को विजेता देखना चाहते थे। खैर आने वाले कुछ हफ्ते अब फैंस के लिए मजेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links