इस हफ्ते की रॉ में लौट रहा है ये बड़ा स्टार

WWE अपने ड्राफ्ट को अच्छा करने के लिए काफी प्रयास कर रही है, और इसी कड़ी में कुछ स्टार्स को वापिस लाया गया है। अब देखते हैं की WWE के दाव कितने कारगर साबित होते हैं। पर अगले हफ्ते की रॉ को और अच्छा करने के लिए खुद WWE के चेयरमन विंस मैकमैहन आने वाले हैं। पिछले कुछ महीनों से रॉ की रेटिंग्स काफी बुरी चल रही हैं। शायद यही वजह हो सकती है विंस की दुबारा एंट्री की, वैसे भी कई महीनों से विंस WWE के किसी भी शो में नहीं दिखे हैं। रॉ और स्मैकडाउन के अलग होने से पहले शायद वो कोई अहम भूमिका निभाएँ। WWE ने इस बारे में एक बयान देते हुए कहा स्मैकडाउन लाइव को कंट्रोल करने को लेकर जो काफी दिनों से लड़ाई चल रही है, उसके बाद चेयरमन विंस मैकमैहन रॉ में लौट रहे हैं। क्या विंस मैकमैहन अपने बेटे शेन मैकमैहन और बेटी स्टेफनी मैकमैहन के बीच चल रही फाइट का अंत करेंगे, या उनके दिमाग में कोई अलग ही COO है?