अगले हफ्ते SmackDown पर नजर आएंगे विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन लंबे समय के बाद WWE टेलीविजन पर वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार वो रैसलमेनिया के बाद नजर आए थे, जब उन्होंने सुपरस्टार शेकअप को लेकर एलान किया था और रॉ को कर्ट एंगल के रूप में नया जनरल मैनेजर दिया था। विंस मैकमैहन WWE के बॉस हैं। कंपनी में जो भी कुछ होता है, सब विंस मैकमैहन के इशारों पर होता है। WWE में उनकी मर्जी के बिना कोई भी मैच बुक नहीं किया जा सकता। पहले विंस रॉ और स्मैकडाउन की मेन स्टोरी में नजर आते थे और वो ज्यादातर समय हील किरदार निभाते थे। पिछले काफी लंबे अर्से से वो टीवी पर रेगुलर नजर नहीं आए हैं। पिछले कुछ समय से केविन ओवंस और शेन मैकमैहन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। समरस्लैम के बाद यूएस चैंपियनशिप मैच के लिए केविन ओवंस ने बैरन कॉर्बिन को अपना रैफरी चुना था, लेकिन मैच के आखिरी पलो में शेन मैकमैहन ने आकर खुद रैफरी की टीशर्ट पहन ली, जिससे विवाद ज्यादा बढ़ गया। पिछले हफ्ते केविन ओवंस ने खुद रैफरी की शर्ट पहनी और सैमी जेन के मैच के दौरान उन्हें पॉपअप पावरबॉम्ब दे दिया। केविन ने जल्दी-जल्दी काउंट किए और सैमी जेन मैच हार गए,लेकिन शेन मैकमैहन ने फैसले को पलट दिया। आज स्मैकडाउन के शुरुआती सैंगमेंट्स में दोनों स्टार्स का सामना हुआ और शेन मैकमैहन ने केविन ओवंस पर अटैक कर दिया। शेन ने ओवंस को रिंग के बाहर ले जाकर मारा, उनके रोकने के लिए सिक्योरिटी और डैनियल ब्रायन को बीच में आना पड़ा।

Ad
Ad
इस पूरी घटना के बाद डैनियल ब्रायन के पास विंस मैकमैहन का कॉल आया और उन्होंने डैनियल ब्रायन को आदेश दिया। बाद में डैनियल ब्रायन ने रिंग में बुलाकर शेन मैकमैहन को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया।
Ad
Ad
Ad
स्मैकडाउन के आखिरी सैगमेंट्स के दौरान डैनियल ब्रायन ने केविन ओवंस को बताया कि अगले हफ्ते WWE स्मैकडाउन पर विंस मैकमैहन आएंगे।
Ad
youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications