WWE को मिला 'दूसरा' John Cena, मौजूदा रिपोर्ट में फेमस Superstar को लेकर बड़ा खुलासा

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने बड़े सुपरस्टार को दिया पुश
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने बड़े सुपरस्टार को दिया पुश

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को पता रहता है कि किस सुपरस्टार को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्हें ये भी क्लियर रहता है कि किसे पुश नहीं दिया जाना चाहिए। जॉन सीना (John Cena) इसके सबसे बड़े उदाहरण है। WWE को अभी तक दूसरा जॉन सीना नहीं मिल पाया। अब लग रहा है कि जल्द ही जॉन सीना की कमी पूरी हो जाएगी। विंस मैकमैहन को जॉन सीना जैसी क्षमता ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) में लगती है।

Ad

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पिछले साल Raw में ऑस्टिन थ्योरी को ड्राफ्ट किया गया था। इसके बाद थ्योरी को अभी तक अच्छा पुश कंपनी ने दिया। विंस मैकमैहन के साथ उनकी ऑन स्क्रीन स्टोरीलाइन चल रही है। ऑस्टिन थ्योरी के मेंटर के रूप में विंस मैकमैहन इस समय काम कर रहे हैं।

Wrestling Observer के ब्रायन एल्वारेज ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन खुद ही ऑस्टिन थ्योरी को ग्रूम कर रहे हैं क्योंकि उन्हें थ्योरी में अगला जॉन सीना नजर आता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WrestleMania 38 में पैट मैकफी के खिलाफ ऑस्टिन थ्योरी बड़ी जीत हासिल कर लेंगे।

WWE ने जॉन सीना की कमी को पूरा करने के लिए रोमन रेंस को बहुत पुश दिया। शायद रोमन रेंस से ज्यादा पुश बेबीफेस रूप में किसी को नहीं दिया गया होगा। रोमन रेंस बेबीफेस रूप में सफल नहीं हो पाए। WWE ने बहुत प्लान रोमन रेंस के लिए किए लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया और वो सफल हो गए। रोमन रेंस का हील रन इस समय जबरदस्त चल रहा है और यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उन्हें 570 दिन से ज्यादा हो गए।

अब सभी की नजरें ऑस्टिन थ्योरी पर टिकी होंगी। ऑस्टिन थ्योरी काम भी अच्छा कर रहे हैं। रिंग में काफी अच्छी परफॉर्मेंस वो दे रहे हैं। फैंस भी उन्हें अपने अंदाज में चीयर कर रहे हैं। अगर आगे अच्छा काम ऑस्टिन थ्योरी करेंगे तो फिर वो जॉन सीना की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications