21 नवंबर को बैला ट्विंस 36 साल की हो गई हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) चेयरमैन विंस मैकमैहन ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। बैला ट्विंस ने विमेंस डिवीजन को WWE में काफी ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। इन दोनों ने अपने काम से हमेशा फैंस का दिल लूटा है। साल 2008 में इन दोनों ने डेब्यू किया था। रेसलमेनिया 31 में एजे ली औऱ पेज के साथ इन दोनों के मैच को कोई नहीं भूल सकता है। टोटल डिवाज में में इन दोनों ने जबरदस्त काम किया। ब्री बैला की शादी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन डेनियल ब्रायन के साथ हुई हैं। जबकि निकी बैला काफी लंबे समय तक जॉन सीना की गर्लफ्रैंड रही। रेसलमेनिया 33 में रिंग में जॉन सीना ने निकी को प्रपोज किया था। लेकिन इसके बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया था। इन दोनों ने हाल ही में अभी अपने पॉडकास्ट की शुरूआत की है। यह भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाली चीजें जो सर्वाइवर सीरीज में हो सकती हैं36वे जन्मदिन पर बैला ट्विंस को विंस मैकमैहन ने दिल छू देने वाला संदेश दिया है। From WWE Superstars to reality television sensations to innovative entrepreneurs. Happy birthday, Nikki & Brie @BellaTwins! pic.twitter.com/2xVPVLpRBB— Vince McMahon (@VinceMcMahon) November 21, 2019विंस मैकमैहन ने ये ट्वीट कर एक बार फिर फैंस का दिल छू लिया। बैला ट्विंस अभी रिंग से बाहर चल रही हैं। जॉन सीना से रिश्ता टूटने के बाद निकी बैला लाइव टीवी पर कम ही दिखाई दी हैं। ब्री बैला का भी हाल कुछ ऐसा ही है। अगले साल होने वाले रॉयल रंबल में ये दोनों वापसी कर सकती हैं। फैंस इन दोनों का रिंग में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं