WWE से रिटायरमेंट लेने के बाद Vince McMahon ने Roman Reigns को भेजा था पर्सनल मैसेज, ट्राइबल चीफ ने किया बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: 22 जुलाई, 2022 को विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। विंस के इस फैसले से पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया था। खैर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपनी प्रतिक्रिया इस पर नहीं दी थी। हालांकि विंस मैकमैहन ने जरूर रोमन रेंस को पर्सनल मैसेज भेजा था। अब इस बात का खुलासा खुद रोमन रेंस ने किया है।

Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन को लेकर खास प्रतिक्रिया दी

कोई नहीं चाहता था कि विंस मैकमैहन इस बिजनेस से रिटायरमेंट ले लें। विंस ने WWE को एक सफल कंपनी बनाने में बहुत मेहनत की। शायद उनकी जगह कोई और होता तो वो हार मान लेता। विंस के दिमाग को आजतक कोई नहीं पढ़ पाया है और ना ही उनके जैसा बिजनेस कोई कर सकता है।

Sports Illustrated को हाल ही में WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने यहां पर अपनी बात रखी। रोमन रेंस ने कहा,

मेरे लिए इस बात पर भरोसा करना बहुत ही मुश्किल था। मुझे लगता है कि इस बिजनेस को विंस मैकमैहन के अलावा और कोई नहीं चला सकता है। इस बिजनेस को उनके बराबर शायद किसी ने फॉलो नहीं किया है। मेरा करियर अभी बहुत लंबा है। मुझे लगा था कि अगले बीस साल तक विंस मैकमैहन इस बिजनेस को चलाएंगे। इन बातों की वजह से भरोसा करना मुश्किल था। ठीक है हम कभी-कभी आने वाले छह महीनों में उन्हें देख सकते हैं। शुरूआत में मैंने अपना माइंडसेट इस तरह का बना लिया था।हम दोनों का रिलेशन बहुत अच्छा है। उनका मेरे पास पर्सनल मैसेज भी आया था और हम दोनों के बीच थोड़ी देर बात हुई थी।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को विंस मैकमैहन ने कंपनी का फेस बनाने के लिए बहुत पुश दिया। फेस के रूप में फैंस ने उन्हें कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन हील के रूप में वो अब पूरी दुनिया में छा गए हैं। साल 2020 के बाद से उनका WWE रन बहुत ही शानदार चल रहा है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications