WWE से Vince McMahon ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया, रेसलिंग जगत के लिए बड़ा झटका

Ujjaval
WWE से विंस मैकमैहन ने ली रिटायरमेंट
WWE से विंस मैकमैहन ने ली रिटायरमेंट

Vince McMahon: WWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने हाल ही में काफी शॉकिंग ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि अब वो पूरी तरह से WWE से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए फैंस को इस बारे में जानकारी दी और बाद में उनकी आधिकारिक स्टेटमेंट भी सामने आई।

Ad

WWE से विंस मैकमैहन ने संन्यास होने का लिया निर्णय

विंस मैकमैहन ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए संन्यास लेने का ऐलान करके फैंस को चौंकाया। उन्होंने यहां अपनी उम्र के बारे में बात की और फैंस को मुख्य रूप से धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा,

77 साल की उम्र में अब मेरे लिए यह रिटायर होने का समय है। WWE यूनिवर्स को धन्यवाद! देन, नाओ, फॉरएवर, टुगेदर!
Ad

विंस मैकमैहन के इस ट्वीट के बाद WWE ने आधिकारिक स्टेटमेंट रिलीज की। विंस मैकमैहन ने इसमें पूरी तरह से बात की और कहा,

मैं 77 साल का होने वाला हूँ, मुझे महसूस होता है कि यह मेरे लिए WWE केचेयरमैन और CEO के रूप में रिटायर होने का सही समय है। इतने सालों तक WWE के द्वारा फैंस के बीच खुशी लाने, आप सभी को प्रेरित करने, सरप्राइज करने और हमेशा मनोरंजन करने का मौका मिलना बड़ी चीज़ है। मैं अपने परिवार को हमारी सफलता के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा और मैं सभी पुराने और नए सुपरस्टार्स और कर्मचारियों को मेहनत से हमारे ब्रांड के लिए काम करके सफलता हासिल करने में मदद के लिए धन्यवाद कहता हूँ। सबसे जरुरी यह है कि मैं अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहता हूँ, जिन्होंने घर से हर हफ्ते शो देखा और हमें उनके मनोरंजन के विकल्प के तौर पर चुना। मैं पूरी दुनिया में मौजूद हमारी जनरेशन के फैंस की भी तारीफ करना चाहूंगा जिन्होंने शो को पसंद किया और कई बार हमारे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के फॉर्म को पसंद किया।"

कई सारे फैंस ने WWE के पूर्व मालिक को धन्यवाद कहा है। विंस मैकमैहन को जरूर फैंस द्वारा मिस किया जाएगा और देखना होगा कि WWE अब पहले की तरह फैंस का मनोरंजन कर पाता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications