रोमन रेंंस की बजाय इन 2 सुपरस्टार्स को मिल सकता है बड़ा पुश

कोई स्पेशल टेलेंट ही विंस मैकमैहन को सोचने पर मजबूर कर सकता है कि काश वो उस रैसलर को आज से 10 साल पहले साइन कर लेते। WWE में अभी एक ऐसा ही स्टार है, जिसनें मेन रोस्टर में आने के थोड़े समय बाद ही अपनी खास पहचान बनाई है, वो एजे स्टाल्स हैं। रिपोर्ट सामने आई है कि रोमन रेंस द्वारा वेलनेस पॉलिसी के उल्लंघन करने से पहले विंस की नजरों में रोमन रेंस का कद कम होता जा रहा है। रोमन के ड्रग टेस्ट में फेल होने की वजह से विंस मैकमैहन को उनके प्रति नाराजगी में इजाफा हुआ होगा। हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि अब रोमन रेंस से ज्यादा एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस को पुश मिल सकता है। विंस मैकमैहन को लगता है कि रोमन रेंस ने उनको पुश को बेकार किया है। अब समय आ गया है कि किसी और को ये पुश दिया जाए। हमने आपको पहले ही बताया था कि विंस मैकमैहन, सैथ रॉलिंस से काफी प्रभावित हैं और वो मानते हैं कि सैथ कंपनी के सबसे बड़े हील में से एक बन सकते हैं। काफी उम्मीद है कि सैथ रॉलिंस औऱ एजे स्टाइल्स रॉ और स्मैकडाउन के फेस बना दिए जाए। अगले हफ्ते की रॉ में चैंपियनशिप मैच में डीन एम्ब्रोज और सैथ का सामना होगा। इन सबके अलावा फिन बैलर को भी मेन रोस्टर में आने पर शानदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications