स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन को सिंगल्स मैच में हराने वाला WWE का एकमात्र सुपरस्टार

Nikky
शेन मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन
शेन मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन

स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन दोनों ही भाई बहन हैं। दोनों ही अपने पिता विंस मैकमैहन की कंपनी WWE को काफी अच्छी तरह से चला रहे हैं। बता दें कि जरुरत पढ़ने पर यह दोनों रिंग में भी उतरते हैं और कई बड़े मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।

Ad

शेन मैकमैहन वर्तमान में लगातार रिंग में फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं स्टैफनी मैकमैहन ने अंतिम बार रैसलमेनिया 34 में हिस्सा लिया था। जहां वह अपने पति ट्रिपल एच के साथ टैग टीम मैच में कर्ट एंगल और रोंडा राउजी की जोड़ी के साथ लड़ती हुई नजर आई थीं।

हम आपको एक ऐसे WWE सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन दोनों को ही सिंगल्स मैच में हराया हुआ है।

अपने दोनों बच्चों को रिंग में हरा चुके हैं विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

जिस सुपरस्टार की हम बात कर रहे हैं, वह और कोई नहीं बल्कि विंस मैकमैहन है। PROFIGHTDB.COM से उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक, विंस मैकमैहन ने स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन दोनों को ही सिंगल्स मैच में हराया हुआ है।

Ad

विंस मैकमैहन के अलावा किसी भी रैसलर्स ने इन दोनों ही भाई-बहन को नहीं हराया हुआ है। विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन हैं और उन्हीं की देखरेख में WWE का पूरा कारोबार चलता है।

दोनों को कब और कहाँ हराया ?

विंस मैकमैहन और उनकी बेटी स्टैफनी मैकमैहन
विंस मैकमैहन और उनकी बेटी स्टैफनी मैकमैहन

मई, 1999 की एक रॉ में शेन मैकमैहन और विंस मैकमैहन के बीच एक सिंगल्स मैच हुआ था। इस मैच दोनों ही सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अंत में विंस मैकमैहन ने शेन मैकमैहन को पिन करके इस मैच को जीत लिया था।

Ad

2003 की नो मर्सी में विंस मैकमैहन और उनकी बेटी स्टैफनी मैकमैहन का आमना-सामना हुआ था। यह मैच एक I Quit मैच था और इसे विंस मैकमैहन ने जीता था। यह WWE के इतिहास का एक यादगार मैच है। स्टैफनी मैकमैहन ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह अपने पिता से इस मैच को जीत नहीं पाई थी।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications