विंस मैकमैहन ने पूर्व चैंपियन की WWE में वापसी को लेकर बड़ी उम्मीद जताई

9 अक्टूबर से पहले सुपरस्टार नेविल WWE से चले गए। हालांकि वो 205 लाइव से उस हफ्ते नहीं गए थे। क्रूजरवेट के वो सबसे बड़े चैंपियन रहे हैं। रैसलिंग जानका ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में टिप्पणी की है क्यों उन्होंने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया। वैसे आजकर की टैक्नेलॉजी काफी साफ हैं। हम सभी को काफी छोटी छोटी चीजें भी पता चल जाता हैं। कई वीडियो में हम एडिट कर सकते है और कुछ अन्य चीजें उसकी जगह डाल सकते हैं। ऐसा ही कुछ नेविल के साथ भी हुआ था। फाइनल कट प्रोमो में उन्हें नहीं दिखाया गया था। अब इस बारे में किसी को नहीं पता की आखिर वो छोड़ कर क्यों चले गए। फैंस भी इस बात से चौंक गए हैं। ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि विंस मैकमैहन को उम्मीद है कि नेविल जल्द ही WWE में वापसी करेंगे। उनका कहना था कि,"कुछ हफ्ते पहले नेविल जब वीडियो पैकेज से चले गए उसके बाद से उन्होंने कुछ नहीं कहा। लेकिन विंस को उनका फ्यूचर साफ नजर आ रहा हैं। तो मेरे हिसाब से वीडियो पैकेज से हटाना अच्छा संकेत था। क्योंकि इसका साफ मतलब था की विंस उम्मीद नहीं कर रहे थे कि वो दोबारा आएंगे। वो खुद नहीं आना चाहता। लेकिन देखते है आगे क्या होता है"। नेविल का अगला कदम क्या होगा ये किसी को नहीं पता। लेकिन विंस को भरोसा है कि वो जल्द यहां लौटेंगे। नेविल अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। लेकिन विंस मैकमैहन के हाथ में है कि वो अब आगे नेविल के करियर को आगे कहां तक ले जाते हैं। जब तक कॉन्ट्रैक्ट पूरा नहीं होता है वो तब तक घर में बैठे रहेंगे। और जब तक WWE उन्हें रिलीज नहीं कर देता हैं। तब तक वो कहीं भी फाइट नहीं कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now