अल्बर्टो डैल रियो को वापिस WWE में लाना चाहते हैं विंस मैकमैहन

पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डैल रियो को कंपनी से गए हुए 1 साल से भी ज्यादा हो गया है। डैल रियो को साल 2016 में 1 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था, सस्पेंड रहने की बजाय उन्होंने कंपनी छोड़कर जाना सही समझा। PWInsider की रिपोर्ट की मानें तो WWE में अभी भी डैल रियो का हिमायती है। PWinsider के एलीट ऑडियो में डैल रियो के इम्पैक्ट रैसलिंग कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातें चल रही थी। माइक जॉनसन ने इस दौरान बताया उन्होंने अफवाहें सुनी हैं कि WWE चेयरमैन डैल रियो को कंपनी में वापिस लेकर आना चाहते हैं। माइक जॉनसन ने कहा, "भले ही आप मानें या नहीं लेकिन मैं WWE में काफी सारे अफवाहें सुनी हैं कि डैल रियो की वापसी को लेकर बातें चल रही हैं। मुझे लगता है कि विंस मैकमैहन, डैल रियो को बहुत पसंद करते हैं और वो उन्हें वापिस कंपनी में लेकर आना चाहते हैं।" आपको बता दें कि डैल रियो का इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल महीने में खत्म हो रहा है। अगर डैल रियो को विंस मैकमैहन से अच्छा सपोर्ट मिला तो वो वापिस कंपनी में आ सकते हैं। डैल रियो पूर्व WWE चैंपियन रह चुके हैं। उन्हें 2014 में कंपनी से निकाल दिया था, जब उन्होंने WWE के कर्मचारी पर नस्लीय टिप्पणी की थी। उस दौरान डैल रियो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे। लेकिन वो ज्यादा समय तक कंपनी से दूर नहीं कर सके और 2015 में उन्होंने वापसी की। साल 2015 में जॉन सीना को हराकर यूएस चैंपियन बने। उन्होंने कलिस्टो के खिलाफ टाइटल हारने से पहले करीब 2 महीने तक टाइटल अपने पास रखा था। वापसी करने के दौरान उन्होंने सिर्फ 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 2016 में WWE द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद उऩ्होंने कंपनी छोड़ दी थी। उसके बाद वो इम्पैक्ट रैसलिंग का हिस्सा बन गए। ट्रिपल एच की डैल रियो के साथ बिल्कुल भी नहीं बनती। कंपनी के निकलने के बाद डैल रियो ने ट्रिपल एच के बारे में काफी गलत बातें बोली थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications