ब्रूस प्रिचार्ड ने अपने पोडकास्ट ‘Something to Wrestle with Bruce Prichard’ पर बताया कि विंस मैकमैहन (मार्क कैलोवे) द अंडरटेकर को साइन करने को लेकर हिचक रहे थे। पॉल हेमन, जोकि कैलोवे के मैनेजर थे, उन्होंने तत्कालीन WWE के मैनेजर और प्रोड्यूसर ब्रूस प्रिचार्ड को कॉन्टैक्ट किया और कहा कि WCW में कैलोवे के करियर का अंत नजर आ रहा है, क्या WWE उन्हें साइन करने में दिलचस्पी रखती है। ब्रूस ने इस बात को विंस मैकमैहन के पास लेकर गए लेकिन विंस मैकमैहन ने कैलोवे को WWE में लाने के आइडिया को रिजेक्ट कर दिया। द अंडरटेकर के नाम से जाने जाने वाले मार्क कैलोवे 90 के दशक के सबसे बेहतरीन रैसलरों में जाने जाते थे। द अंडरटेकर को दुनिया भर में जाना जाता है। द अंडरटेकर के नाम लगातार 21 रैसलमेनिया मैचों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड था, जिसे रैसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने तोड़ा। रिटायरमेंट ले चुके द अंडरटेकर के नाम 23 रैसलमेनिया मैचों में जीत और 2 में हार का रिकॉर्ड है। द अंडरटेकर को हाल ही में हुए रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद अंडरटेकर ने रिंग में अपना कोट, जैकेट और दस्ताने रख दिए थे। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि द अंडरटेकर रिटायरमेंट ले चुके हैं। हालांकि द अंडरटेकर की रिटायरमेंट को लेकर WWE की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विंस मैकमैहन 90 के दशक में WCW में मार्क कैलोवे से ज्यादा प्रभावित नहीं थे लेकिन ब्रूस प्रिचार्ड ने कहा कि वो जानते थे कि कैलोवे का रैसलिंस स्किल्स काफी अच्छी है। विंस ने मार्क कैलोवे से बात करने से पहले भी उनके 2 मैच देखे थे, लेकिन ब्रूस प्रिचार्ड ने विंस मैकमैहन को इस मीटिंग के लिए बनाया। ब्रूस ने बताया कि जैसे ही मिस्टर मैकमैहन, मार्क से मिले। वो उनकी पर्सनैलिटी के कायल होगे और तुरंत उन्हें लाने की बात की।