WWE: PWInsider की हालिया रिपोर्ट्स की माने तो WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का मौजूद होना तय है। इस साल विंस मैकमैहन ने कंपनी में वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया था। इससे पहले विंस मैकमैहन को पिछले साल विवादों में फंसने की वजह से रिटायरमेंट लेना पड़ा था। बता दें, WrestleMania 39 का 1 & 2 अप्रैल (भारत में 2 & 3 अप्रैल) को SoFi स्टेडियम में आयोजन होना है।इस इवेंट में कंपनी के कई बड़े सुपरस्टार्स मैच लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं। PWInsider की रिपोर्ट्स की माने तो विंस मैकमैहन WrestleMania 39 के दौरान मौजूद रहने वाले हैं। हालांकि, अभी तक यह चीज़ साफ नहीं हो पाई है कि विंस मैकमैहन इस साल WrestleMania इवेंट के दौरान WWE टीवी पर नज़र आने वाले हैं या नहीं।विंस मैकमैहन WWE के क्रिएटिव टीम का हिस्सा नहीं हैंItalo Santana@BulletClubItaVince McMahon just beaten Pat McAfee at #WrestleMania3111Vince McMahon just beaten Pat McAfee at #WrestleMania https://t.co/GKabutKH3zWWE के सीईओ निक खान हाल ही में The Marchand and Ourand Sports Media पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान निक से पूछा गया कि क्या विंस मैकमैहन क्रिएटिव प्रोसेस का हिस्सा हैं। इसका जवाब देते हुए निक खान ने कहा-"वो इसमें शामिल नहीं हैं। ट्रिपल एच, पॉल लेवेस्की क्रिएटिव के हेड हैं। उन्हें अगस्त में क्रिएटिव का हेड बनाया गया था। विंस मैकमैहन ने इसे स्वीकार किया। ट्रिपल एच उनके दामाद भी हैं, मुझे उम्मीद है कि आपको यह बात पता होगी, इसलिए उनकी अपनी अलग केमिस्ट्री है। मेरे नजरिए से देखें तो जबसे विंस मैकमैहन की वापसी हुई है तो हमारे लिए चीज़ें काफी शानदार रही हैं।"विंस मैकमैहन की वापसी के बाद फैंस को डर था कि विंस एक बार फिर WWE के शोज को बुक करना शुरू कर देंगे। हालांकि, Fightful Select को कंपनी में मौजूद लोगों ने बताया कि विंस मैकमैहन क्रिएटिव मामलों में दखल नहीं दे रहे हैं। बता दें, विंस मैकमैहन ने पिछले साल WrestleMania में पैट मैकेफी को हराया था। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि विंस इस साल भी WrestleMania में ऑन-स्क्रीन दिखाई देते हैं या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।