क्या आप जानते हैं: WWE के चेयरमैन होकर भी उसके मालिक नही हैं विंस मैकमैहन

The Mamalon family GT

WWE आज दुनिया का सबसे बड़ा रैसलिंग प्रमोशन है। इसका पूरा श्रेय सिर्फ एक ही आदमी को जाता है जिसका नाम विंस मैकमैहन हैं।

Ad

विंस पिछले 35 सालों से WWE को चला रहे है, हालांकि पिछले 2-3 सालों से वह WWE पर इतना ध्यान नहीं दे पा रहे है। उन्होंने WWE को एक छोटी-सी कंपनी से आज दुनिया के सबसे चर्चित ब्रांड्स में से एक बना दिया हैं। विंस मैकमैहन की वजह से ही WWE आज इतने ऊपर हैं।

हम सब टीवी स्क्रीन पर देखते है कि विंस मैकमैहन कंपनी के बॉस है लेकिन असल जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं हैं। उनके पास WWE के आधे से भी कम शेयर है, लेकिन WWE पर उनका पूरा कंट्रोल है।

Image credit:- quora... Reports of may 2016

WWE में सिर्फ उनकी मर्जी चलती हैं। WWE में विंस मैकमैहन का 48% हिस्सा है। वहीं उनके बेटे शेन मैकमैहन का 2% हिस्सा है। उनकी पत्नी लिंडा मैकमैहन का 0.74% हिस्सा है।

Ad

WWE में ट्रिपल एच का भी हिस्सा है जो लगभग 0.07 है। उनकी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन है 2.47% हिस्सा हैं। अगर हम मैकमैहन फैमिली में से विंस को हटा देते है तो बाकी सदस्यों का शेयर लगभग 5% के आसपास हैं।

इसमें विंस का एक स्पेशल शेयर भी है जो उनके और उनकी पत्नी के नाम है जो लगभग 2.05% हैं। कुल मिलाकर मैकमैहन फैमिली का WWE में 55.31% हैं।

बाकी का बचा हुआ शेयर NYSA (न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज) के पास है जो अपने शेयर्स को टुकड़े-टुकड़े में बेचता है। कुछ इस प्रकार से NYSA अपने शेयर को बेचता हैं। WWE से जीतना भी पैसा कमाया जाता है वह इन सब में बाटा जाता हैं।

विंस की उम्र बहुत ज्यादा हो चुकी हैं, अब यह देखना रोचक होगा कि विंस अपनी 48% शेयर की संपत्ति किसको देते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications