WWE के मौजूदा चैंपियन को दिग्गज ने बताया दूसरा John Cena, किया बहुत बड़ा दावा

जॉन सीना ने अपना आखिरी मैच WrestleMania 39 में लड़ा था
जॉन सीना ने अपना आखिरी मैच WrestleMania 39 में लड़ा था

John Cena: WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) से तुलना होना किसी भी रेसलर के लिए बहुत बड़ी बात होती है। अब दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने बहुत बड़ा दावा करते हुए रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को जॉन सीना का फीमेल वर्जन बताया है। जॉन सीना की क्लीन इमेज और बड़े शोज में हाई-प्रेशर मैचों में डिलीवर करना उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के महानतम रेसलर्स में से एक बनाती है।

Ad

भले ही, जॉन सीना ने संभवत: रोमन रेंस को अपनी विरासत सौंप दी है लेकिन विमेंस डिवीजन को भी सीना जैसे किसी सुपरस्टार की जरूरत है। बता दें, विंस रूसो ने The Wrestling Outlaws पर बात करते हुए बियांका ब्लेयर की जॉन सीना से तुलना की। इस दौरान उन्होंने कहा-

"क्रिस, मैं बियांका ब्लेयर के बारे में यह हमेशा से कह रहा हूं। वो काफी बेहतरीन एथलीट हैं। वो शानदार हैं। वो सरेना विलियम्स हैं। वो रोड्स स्कॉलर हैं। बिना किसी संदेह के बियांका ब्लैक 'जॉन सीना' हैं। और हमलोग देख सकते हैं कि वो लोग उन्हें हर हफ्ते वहां भेजकर क्या करने देते हैं।"
youtube-cover
Ad

WWE मेन रोस्टर में इस वक्त बियांका ब्लेयर का ड्रीम रन जारी है

Ad

WrestleMania 36 में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद बियांका ब्लेयर को बड़ा मौका मिलने के लिए इंतज़ार करना पड़ा। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने 2021 विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद WrestleMania 37 Night के मेन इवेंट में साशा बैंक्स को हराकर WWE मेन रोस्टर में पहला विमेंस टाइटल जीता। बता दें, बैकी लिंच ने SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर को केवल 27 सेकेंड में हराकर उनके टाइटल रन का अंत कर दिया था।

बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराकर उनसे Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतते हुए पिछली हार का बदला लिया था। इसके बाद से ही बियांका ब्लेयर Raw विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं और उन्हें यह टाइटल होल्ड करते हुए 410 दिन हो चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications