Vince Russo Comments On Charlotte Flair Attack: WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन (Tiffany Stratton) अपनी विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों की राइवलरी SmackDown में जबरदस्त चल रही है। अभी तक फ्लेयर का दबदबा देखने को मिला है। पिछले हफ्ते दोनों काफी पर्सनल हो गए थे। इस हफ्ते फ्लेयर ने टिफनी के ऊपर हमला किया। टिफनी की हालत खराब हो गई थी। हालांकि, मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। दिग्गज विंस रूसो ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शार्लेट फ्लेयर ने इस साल का विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता। उन्होंने इसके बाद मेगा इवेंट में अपनी प्रतिद्वंदी के रूप में टिफनी स्ट्रैटन को चुना। इस हफ्ते WWE SmackDown में टिफनी का शानदार मैच हुआ। उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद अचानक फ्लेयर ने आकर उनका बुरा हाल कर दिया। बैरिकेड पर फ्लेयर ने टिफनी को पटका। बड़ी मुश्किल से उनका गुस्सा शांत हुआ। फ्लेयर इस बार बहुत गुस्से में दिखी थीं।
Sportskeeda Wrestling BroDown में विंस रूसो ने शार्लेट फ्लेयर द्वारा टिफनी स्ट्रैटन के ऊपर किए गए अटैक को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा,
इसमें शूट जैसा बिल्कुल कुछ नहीं था। ये शत प्रतिशत रेसलिंग थी। लोग सच में भरोसा करना चाहते हैं कि ये एक शूट है। मैं इसे थोड़ा और बनाए रखने की कोशिश करता। WWE ने इतनी जल्दी एंगल नहीं बदलना चाहिए था।
WWE WrestleMania 41 में होगा तगड़ा मुकाबला
टिफनी स्ट्रैटन ने इस साल की शुरुआत में नाया जैक्स को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। तब से उनका टाइटल रन बढ़िया चल रहा है। हालांकि, इस बार उन्हें बड़ी चुनौती मिलने वाली है। शार्लेट फ्लेयर के पास बहुत ज्यादा अनुभव है। वैसे इन दोनों के बीच होने वाला ड्रीम मैच काफी तगड़ा होगा। फ्लेयर 14 बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। वो अपने इस स्कोर को आगे बढ़ाने के मूड में होंगी। उन्होंने कह भी दिया है कि वो टिफनी को आसानी से हरा देंगी। दोनों की बीच चीजें काफी खतरनाक हो गई हैं। पिछले हफ्ते दोनों के बीच हुआ प्रोमो सैगमेंट तो विवादों में रहा। खैर अब कुछ ही दिनों बाद पता चल जाएगा कौन मेगा इवेंट में बाजी मारेगा।