Roman Reigns के ऊपर तंज कसने वाले WWE के मौजूदा चैंपियन को दिग्गज ने कहा डरपोक, जमकर निकाला अपना गुस्सा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर अपनी बात रखी थी। WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) को सैमी द्वारा दिया गया बयान कुछ खास नहीं लगा। उन्होंने सैमी के ऊपर अपना गुस्सा निकाला।

Ad

सैमी ज़ेन ने कहा कि रोमन रेंस चीटिंग करते हुए आगे आए हैं। ज़ेन ने रेंस को साइको भी बोला। उन्होंने रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के साथ अपने इतिहास के बारे में भी बहुत कुछ कहा। सैमी और केविन दोनों पहले रोमन रेंस को नहीं हरा पाए।

Legion of RAW में विंस रूसो ने सैमी ज़ेन के प्रोमो को लेकर कहा,

आपने शो की शुरूआत में क्या प्रोमो दिया? सैमी ज़ेन क्या कर रहे थे? मैं आपको ठीक-ठाक बताता हूं कि वो क्या कर रहे हैं। वो डरपोक बेबीफेस बन रहे हैं। मुझे रोंदु बच्चे की तरह वो लगते हैं। मुझे पीटना चाहिए था। मुझे रोमन रेंस को हराना चाहिए था। केविन ने रोमन को हराना चाहिए था। लेकिन रेंस के पास चैंपियनशिप है क्योंकि उन्होंने चीटिंग की। क्या स्टीव ऑस्टिन ने कभी ऐसा किया था। ऐसा कभी नहीं किया था। आप रोमन को हरा नहीं पाए तो इसके लिए रोने की जरूरत नहीं है।

youtube-cover
Ad

कुछ हद तक विंस रूसो ने सही बयान दिया है। सैमी का प्रोमो देखकर लग रहा था कि वो बहुत ही दुखी है। ये बेबीफेस द्वारा दिया गया प्रोमो बिल्कुल भी नहीं लग रहा था। सैमी को इस पर आगे जाकर ध्यान देना होगा।

क्या WWE Night of Champions में Roman Reigns और उनके भाई को मिलेगी हार?

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन रोमन रेंस को नहीं हरा पाए। अब इन दोनों को एक और मौका मिल गया है। WWE Night of Champions में रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला ज़ेन और ओवेंस के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस मैच का ऐलान किया गया था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications