WWE दिग्गज ने Raw की व्यूअरशिप में हर हफ्ते लगातार गिरावट आने की असली वजह का खुलासा किया

Pankaj
WWE Raw की व्यूअरशिप को लेकर आया बयान
WWE Raw की व्यूअरशिप को लेकर आया बयान

Vince Russo: WWE Raw की व्यूअरशिप हर हफ्ते लगातार कम होने की वजह इस बार पूर्व राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने बताई। Sportskeeda Wrestling पर रूसो ने अपना बयान दिया। आपकाे बता दें पिछले कुछ समय से रेड ब्रांड की रेटिंग्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

पूर्व WWE राइटर Vince Russo ने Raw को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

कुछ महीने पहले Raw की व्यूअरशिप में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी। शो भी तगड़े हो रहे थे। लगातार कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा था। अब ऐसा नहीं हो रहा है। नई स्टोरीलाइन्स पर काम नहीं हो पा रहा है। कुछ चीजें हर हफ्ते दिखाई जा रही है। इस वजह से फैंस भी इग्नोर कर रहे हैं। विंस रूसो ने कहा,

फैंस को रोमन रेंस, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स से कुछ फर्क नहीं पड़ता। जो लोग हमेशा शो देखते हैं उन्हें बांधकर रखना जरूरी है। एक इंंसान की वजह से चीजों में बदलाव नहीं करना चाहिए। जो लोग शो नहीं देखते हैं उन्हें रोमन रेंस, केविन ओवेंस से कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई भी सैमी ज़ेन के बारे में नहीं सोचता। इन चीजों में बदलाव अब करना पड़ेगा।

youtube-cover

हाल ही में विंस रूसो ने रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा,

आपको अब किसी ऐसे सुपरस्टार को बिल्ड करना होगा जिसे देखकर लगे कि वो रोमन रेंस को हरा सकता है। WWE के पास इस समय कोई भी सुपरस्टार मौजूद नहीं है। आपके पास रोस्टर में बहुत सुपरस्टार्स मौजूद हैं लेकिन रेंस को चुनौती देने वाला कोई नहीं है। अब कंपनी को इस बारे में भी विचार करना चाहिए।

WWE को रेड ब्रांड की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए अब कुछ ना कुछ नया करना पड़ेगा। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। इससे पहले अगर कुछ बड़े बदलाव नहीं किए गए तो फिर आगे जाकर नुकसान हो सकता है। वैसे ट्रिपल एच को बिजनेस बढ़ाना बहुत अच्छे से आता है। उम्मीद होगी कि आगे जाकर रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी आएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links