WWE WrestleMania 39 में John Cena का सामना करने वाले मौजूदा चैंपियन के कैरेक्टर पर दिग्गज ने उठाए सवाल, कंपनी को लगाई फटकार

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: पूर्व WWE हेट राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार रॉ (Raw) में यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है जिस पर कंपनी को थोड़ा विचार करने की सख्त जरूरत है।

पिछले साल Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट गंवाने का बाद थ्योरी ने अपने कैरेक्टर में जबरदस्त बदलाव किया। सेल्फी गिमिक को छोड़कर उन्होंने सीरियस रोल निभाना शुरू किया। इसमें उन्हें सफलता भी मिली। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में वो बैकस्टेज सैगमेंट में नज़र आए। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ उनका सैगमेंट हुआ। इसे देखकर ऐसा लगा कि ये उनके कैरेक्टर के लिए फिट नहीं था।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने ऑस्टिन थ्योरी के कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा,

अब से करीब छह हफ्ते पहले की बात है, ऑस्टिन थ्योरी के साथ कुछ हुआ था, मुझे याद नहीं कि ये कैसे हुआ। याद करो जब वो आए तो उन्होंने कहा कि वो बच्चे नहीं है, उन्होंने कहा कि कोई भी उन्हें बच्चा नहीं कहेगा। याद करो वो दो हफ्ते तक लगातार शातिर इंसान बने रहे? उन्होंने बहुत चालाकी दिखाई? उसका क्या हुआ? क्या वो इंसान गायब हो गया। उन चीजों का क्या जो उनके साथ हो रही थी। ये चीजें हमेशा कहीं नहीं जाती है। सभी को याद रहती है। अब उस तरह चीजें उन्होंने दिखानी बंद कर दी है।

youtube-cover

क्या WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना को चुनौती दे पाएंगे ऑस्टिन थ्योरी?

WWE WrestleMania 39 में ऑस्टिन थ्योरी के करियर का सबसे बड़ा मैच होगा। उनका मुकाबला WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ होगा। पिछले हफ्ते इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। सीना ने रेड ब्रांड के एपिसोड में एंट्री की थी। इसके बाद थ्योरी ने उन्हें मेनिया में मैच के लिए चुनौती दी थी। पहले जॉन ने इसे स्वीकार नहीं किया लेकिन बाद में हां कर दी थी। अब दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। देखना होगा कि जॉन सीना का मुकाबला किस अंदाज में ऑस्टिन थ्योरी करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now