'WWE में काम करने वाले लोग आलसी हैं'

Ankit

विंस रुसो ने अपने ऑनलाउन पोडकास्ट में WCW नाइट्रो, WWE के आलसी पन, और हॉल और नैश की कहानी जैसे कई और मुद्दों पर बात की। विंस रुसो ने मंडे नाइट रॉ की तुलना WCW नाइट्रो से की और कहा कि मंडे नाइट रॉ में ज्यादा दम नहीं था। विंस के मुताबिक WCW का रोस्टर ज्यादा बड़ा था, जो तीन घंटे में पूरा नहीं किया जा सकता था। साथ ही बड़े रोस्टर के कारण ज्यादा लोग टीवी पर दिखाई नहीं देते थे। वहीं सभी को ऑन एयर दिखाने के लिए वीडियो फुटेज कारगर साबित हुआ। विंस ने ये भी कहा कि एक शो को अच्छा बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत होती है जो WWE के स्टाफ में नहीं दिख रही है या यूं कहू कि लोग काफी आलसी है। जिसके कारण नए टैलेंट पर WWE ध्यान नहीं दे रहा हैं। विंस ने बताया कि वो और फरेरा एक मिशन पर थे जब उन्होंने ब्रैट हार्ड को रिलॉन्च करने का विचार बनाया। जैसे ही हार्ट ने WCW का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, उसके बाद एरिक बिशफ का पूरा बड़ा खेमा खत्म हो गया था। वहीं रुसो हार्ट के जरिए सभी चीजों को वापस लाना चाहते थे और हार्ट के करियर को भी फिर से बनाने का मन बना रहे थे। विंस ने अपने वक्त के सुपरस्टार की लंबी सूची को व्यक्त करते हुआ कहा कि उस समय WCW में कई सारे स्टार्स थे जो टैग डिविजन के रैसलर्स थे। वहीं WWE पर अपनी राय देते हुए कहा कि WWE के पास केवल 10 रैसलर्स है जिसमे से वो एक सुपरस्टार की खोज करते है। रुसो ने पूराने दिनों को याद करते हुए हॉल और नैश जैसे रैसलर्स को याद किया और कहा कि वो काफी अच्छे और मजाकिया इंसान थे वहीं दोनों को हराना भी मुश्किल था। रुसो ने अपने पुराने आइडिया को याद किया औऱ कहा कि उन्होंन एक वक्त हॉल और नैश को नशे का हालात में रिंग में उतरा था। लेकिन वो उनके साथ काम करने में काफी मुश्किल वक्त था। खैर,WWE की हालत को देखते हुए रुसो शर्मिंदगी महसूस कर रहे है।