"SmackDown में वापसी के बाद Roman Reigns बड़ी डिमांड कर WWE पर शिकंजा कस सकते हैं"- WWE दिग्गज का बड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) की धमाकेदार वापसी होगी। उनके नए प्रतिद्वंदी का खुलासा भी किया जाएगा। रेंस आकर क्या बात करेंगे ये सभी के दिमाग में सवाल है। इस बीच Sportskeeda के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने कहा कि रोमन को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने के बारे में बात करनी चाहिए।

ट्रिपल एच ने कुछ हफ्ते पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था। WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप इस समय रोमन रेंस के पास हैं। वो ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। विंस रूसो ने कहा,

मैं ईमानदार रहूंगा। अगर में रोमन रेंस के लिए लिख रहा हूं, ठीक है? रेंस को ये प्रोमो SmackDown में देना चाहिए। वो प्रोमो है। क्या कोई मुझे हरा पाया, और इसके बारे में मुझे नहीं बताया गया? इस तरह का प्रोमो देना होगा। रेंस वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को हासिल करने की बात कह सकते हैं। वो इससे कंपनी पर शिकंजा कस सकते हैं। रोमन अगर इस तरह का प्रोमो देंगे तो फिर ये अच्छा भी रहेगा। उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल पर फोकस करना होगा।

youtube-cover

WrestleMania 39 के बाद Raw के पहले एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आए थे। वहां ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स का मुकाबला सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के साथ तय किया गया था। मैच शुरू होने से पहले लैसनर ने कोडी के ऊपर अटैक कर दिया था। ये देखकर रेंस और सिकोआ भी रिंग से चले गए थे।

क्या WWE Night of Champions में Roman Reigns का मैच होगा?

WWE Night of Champions का आयोजन 27 मई को होगा। सऊदी अरब में रोमन रेंस का जलवा फैंस को देखने को जरूर मिलेगा। उनके नए प्रतिद्वंदी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। Smackdown के एपिसोड में देखना होगा कि रेंस का अगला कदम क्या होगा। कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस को जरूर इस बार मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।